फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Two youths riding a bike were hit by a dumper one died and one injured

Sagar News: बाइक सवार दो युवकों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Tue, 25 Jun 2024 06:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 25 Jun 2024 06:22 PM IST
सार

सागर जिले में डंपर की टक्कर से एक युवक की माैत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। 

विज्ञापन
Sagar News: Two youths riding a bike were hit by a dumper one died and one injured
डंपर के नीचे दबी बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के महाराजपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 साई मंदिर के पास तेज रात रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे टोल प्लाजा की एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिकी इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे ग्राम गोटेगांव से सेटिंग प्लेट लेकर बाइक से जा रहे उमेश उर्फ छोटू लोधी पिता तेजराम लोधी (20) और महेंद्र पिता निरंजन लोधी निवासी पिपरिया नंदे (20) ग्राम मड पिपरिया जा रहे थे। नेशनल हाईवे 44 साई मंदिर के पास क्रॉसिंग के दौरान तेज रफ्तार डंपर ने दोनों बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में उमेश लोधी की डंपर के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर जब्त कर थाने लाई और। वहीं, मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed