फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Two brothers who came to join the wedding procession died by drowning in the river

Sagar News: बारात में शामिल होने आए दो सगे भाइयों की मौत, नदी में नहाने के दौरान डूबे, खुशियां मातम में बदलीं

Sun, 24 Nov 2024 07:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 24 Nov 2024 07:05 PM IST
सार

सागर जिले के केसली कस्बे में एक दर्दनाक हादसे में सुनार नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मृतक अल्ताब (16) और तय्यब (22), बीना इटावा के रहने वाले थे और केसली में एक रिश्तेदार की शादी में आए थे।

विज्ञापन
Sagar News: Two brothers who came to join the wedding procession died by drowning in the river
पुलिस थाना केसली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के केसली कस्बे में एक दर्दनाक हादसा सामने आया।यहां नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कर दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए। दोनों को नदी से निकाल कर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करावाया गया।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार मृतक केसली के रहने वाले एक परिवार के यहां होने वाली शादी में आए हुए थे। थाना प्रभारी लोकेश पटेल बताया कि केसली में गुड्डू भाई जान के परिवार में लड़के की शादी का कार्यक्रम था, जहां पर रविवार को सुबह बारात जाने की तैयारी चल रही थी। परिवार में दूर-दूर से रिश्तेदार आए हुए थे। परिवार में बारात ले जाने की तैयारियां चल रही थीं। इसी परिवार में सागर जिले के बीना इटावा के रहने वाले अल्ताब 16 साल तथा तय्यब 22 साल पिता अब्दुल सईद दोनों सगे भाई भी आए हुए थे, जो बारात में जाने के पहले केसली के पास निकली सुनार नदी में नहाने के लिए चले गए। ये लोग घाट पर नहाने के लिए गए थे, जहां पर फिसलने के कारण नदी के गहरे पानी में चले गए, पानी में डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


इन युवकों के पानी में डूबने की सूचना मिली तो लोगों ने पुलिस को इत्तिला दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए, जिन्हें नदी से निकाल कर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाकर, शव परिजनों को सौंप दिए। शादी वाले घर में आए दो मेहमान युवकों की मौत से परिवार में मातम पसर गया और शादी की खुशियां गम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed