फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: To save himself, the liquor smuggler pointed a revolver at the police

Sagar News: रिवॉल्वर ने नहीं दिया साथ,शराब तस्कर गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए फायरिंग का कर रहा था प्रयास

Thu, 27 Jun 2024 07:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 27 Jun 2024 07:55 AM IST
सार

सागर में पकड़े गए बाइक सवार शराब तस्कर पर पुलिस ने आबकारी तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी बंटी के कब्जे से पुलिस ने देशी रिवॉल्वर, कारतूस, 400 क्वाटर कुल 72 लीटर शराब और बाइक जब्त की है। 

विज्ञापन
Sagar News: To save himself, the liquor smuggler pointed a revolver at the police
पुलिस के कब्जे में पकड़ी गई अवैध शराब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले राजा बिलहरा पुलिस चौकी क्षेत्र में बाइक पर शराब लेकर जा रहे एक तस्कर ने पुलिस टीम पर फायरिंग का प्रयास किया। नाकेबंदी के दौरान जब पुलिस ने उसे रोका तो उसने पकड़े जाने के डर से पुलिस पर ही रिवाल्वर तान दी। फायर करने की कोशिश की। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी अनुसार सागर की बिलहरा चौकी पुलिस ने बुधवार को अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे एक तस्करी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस पर रिवॉल्वर तान दी। फायर करने की कोशिश की, लेकिन रिवॉल्वर से फायर नहीं हुआ। ये देख पुलिस ने साहस दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


बिलहरा चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंटी चौबे नाम का व्यक्ति बाइक पर थैलों में शराब परिवहन कर बिलहरा आ रहा है। सूचना मिलते ही कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई। पुलिस टीम रास्ते में घात लगाकर बैठ गई। तभी सड़क पर एक बाइक आते दिखी। बाइक पर दोनों तरफ प्लास्टिक के थैले लटके हुए थे। उसे देख पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक चालक को रोका तो उसने रिवाल्वर निकाल कर पुलिस दल पर फायर करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी कारण से उस समय रिवॉल्वर से फायर नहीं हो पाया। तभी पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बंटी उर्फ नीरज पिता रघुबीर प्रसाद चौबे उम्र 42 साल निवासी बिलहरा होना बताया। कार्रवाई में आरोपी बंटी के कब्जे से पुलिस ने देशी रिवॉल्वर, कारतूस, 400 क्वाटर कुल 72 लीटर शराब और बाइक जब्त की है। आरोपी पर पुलिस ने आबकारी तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed