फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: The murder accused was arrested after returning home after two years

Sagar News: हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, दिल्ली-मुंबई में काट रहा था फरारी

Sun, 14 Jul 2024 08:43 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 14 Jul 2024 08:43 AM IST
सार

गिरफ्तार युवक पर भापेल गांव के एक युवक की हत्या का आरोप है। 2022 में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला था शव। बॉडी के साथ बांधे गए थे पत्थर।

विज्ञापन
Sagar News: The murder accused was arrested after returning home after two years
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले दो साल से पुलिस को चकमा देकर अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस को जैसे ही आरोपी के घर वापस आने की खबर लगी वैसे ही टीम के साथ घेरकर आरोपी को दबोचा लिया। आरोपी पर सागर शहर के मोती नगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का आरोप है।

विज्ञापन


दरअसल सागर शहर के मोती नगर थाना क्षेत्र में 22 सितंबर 2022 को भापेल गांव के युवक भूपेंद्र अहिरवार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो बॉडी से पत्थर बंधे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले को जांच में लिया। जांच में सामने आया कि गिरवर का रहने वाले विशाल रजक ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से ही वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश में अलग-अलग टीम बनाई, लेकिन उस समय सफलता नहीं मिली। पुलिस लगातार उसके पीछे लगी हुई थी और उसकी तलाश में अलग-अलग जगह पर दबिश भी दे रही थी। आरोपी कभी दिल्ली कभी मुंबई कभी गुजरात कभी इधर से उधर ठिकाने बदलता रहा। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था।
विज्ञापन


दो-तीन दिन पहले पुलिस को विश्वस्त मुखबिर से ऐसी सूचना मिली थी कि आरोपी विशाल रजक अपने घर आने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस फिर सक्रिय हुई। टीम बनाई और जैसे ही आरोपी सागर आया तो उसे दबोच लिया। मोती नगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया आरोपी विशाल रजक को गिरफ्तार न्यायलय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसों के लेनदेन के विवाद में हत्या
पूछताछ में आरोपी ने हत्या का खुलासा किया है। पैसों के लेनदेन के विवाद में की थी हत्या। पुलिस के अनुसार मृतक भूपेंद्र अहिरवार और आरोपी विशाल रजक दोनों भापेल के पेट्रोल पंप पर काम करते थे। वारदात की रात दोनों शराब पार्टी करने गए। इसी दौरान पैसों के लेनदेन की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद में आरोपी विशाल ने पत्थर से सिर कुचलकर भूपेंद्र की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वारदात छिपाने के लिए भूपेंद्र का शव उठाया और कुएं के पास लेकर पहुंचा। वहां शव पर रस्सी से पत्थर बांधे और कुएं में फेंक दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed