{"_id":"664341cecf305257fd066635","slug":"sagar-news-police-constable-committed-suicide-by-hanging-himself-was-posted-in-police-line-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस लाइन में था तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस लाइन में था तैनात
Tue, 14 May 2024 04:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 14 May 2024 04:20 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक पुलिस आरक्षक पुलिस लाइन में तैनात था।
विज्ञापन
मृतक पुलिस आरक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर की पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन स्थित पुलिस हॉस्पिटल के बगल में आरक्षक चालक वीरेंद्र जाटव उम्र 45 साल सरकारी क्वॉर्टर में परिवार के साथ रहते थे। वर्तमान में आरक्षक वीरेंद्र पुलिस लाइन में ही तैनात थे। सोमवार-मंगलवार की रात अज्ञात कारणों के चलते वीरेंद्र ने अपने घर के बाहर गैलरी में फंदा लगा लिया। घर में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा था जो अंदर घर में सो रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो परिवार और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच में लिया है। अब तक आत्महत्या का कारण सामने नहीं आ सका है। पुलिस आरआई नीतेश वाइकर ने बताया कि आरक्षक चालक वीरेंद्र पुलिस लाइन में था। उसने अपने घर के बाहर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
