{"_id":"66bb66ad740c3b3ac00f68cd","slug":"sagar-news-independence-day-dinesh-kaushal-of-mp-will-be-awarded-president-medal-on-15-august-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day: 15 अगस्त को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे एमपी के दिनेश कौशल, पहले मिल चुके हैं कई अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: 15 अगस्त को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे एमपी के दिनेश कौशल, पहले मिल चुके हैं कई अवॉर्ड
Tue, 13 Aug 2024 07:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 13 Aug 2024 07:29 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के 26 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को यह पदक दिए जाएंगे। 15 अगस्त 2024 के दिन केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से ये अवार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
दिनेश कौशल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महामहिम राष्ट्रपति पदक से लोगों की सुरक्षा और देश की सेवा के लिए सराहनीय काम करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को हर साल सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश पुलिस के कर्मियों को भी मेडल दिए जाएंगे। इसमें तीन को वीरता पदक, चार को विशिष्ट सेवा और 19 अधिकारी और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
इसी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को अलंकरण समारोह में इन्हें पदक सौंपे जाएंगे। दरअसल, मध्यप्रदेश के 26 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को यह पदक दिए जाएंगे। इंडिपेंडेंस डे यानी 15 अगस्त 2024 के दिन केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से अवार्ड दिए जाएंगे। सागर में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे दिनेश कौशल को महामहिम राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
दिनेश कौशल को इसके पूर्व में डकैतों के साथ साहसिक मुठभेड़ एनकाउण्टर में महामहिम राष्ट्रपति का वीरता का पुलिस मेडल भी मिल चुका है। केंद्र सरकार का केंद्रीय गृह विभाग के द्वारा उत्कृष्ट सेवा मेडल, इसके साथ साथ ख़ूंख़ार आतंकवादियों को पकड़ने पर माननीय मुख्यमंत्री पिस्टल रिवॉर्ड, अति विशिष्ट श्रेणी में मध्यप्रदेश का रुस्तम पिस्टल अवॉर्ड, इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने पर राइफ़ल शस्त्र अवॉर्ड आदि कई अन्य रिवॉर्ड भी पहले मिल चुके हैं।
विज्ञापन
वह पहले ऐसे पुलिस अधिकारी हैं, जिन्हें इतने अधिक रिवॉर्ड मिले हैं और वह मध्यप्रदेश में बडे-बड़े जिलों में पदस्थ रहे हैं।राष्ट्रपति मेडल मिलने पर सभी ने उनके काम की तारीफ़ की है और उनको बधाइयां दी है। वर्तमान में दिनेश कौशल सागर में पुलिस अधीक्षक पीटीएस एवं JNPA में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं।
