{"_id":"661535800104a31b7d063913","slug":"sagar-news-illegal-hookah-bar-running-in-hotel-of-former-congress-mla-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: पूर्व कांग्रेस विधायक के होटल में चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस ने छापेमारी में ये जब्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: पूर्व कांग्रेस विधायक के होटल में चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस ने छापेमारी में ये जब्त किया
Tue, 09 Apr 2024 06:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 09 Apr 2024 06:03 PM IST
सार
पूर्व कांग्रेस विधायक के होटल में अवैध हुक्का बार संचालित हो रहा है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई के दौरान हुक्का फ्लेवर और अवैध शराब जब्त किया है।
विज्ञापन
नीलम चौधरी, सीएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के होटलों में हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। नशेड़ियों को सब कुछ सागर में मिल रहा है। पिछले दिनों पुलिस स्मैक, अफीम और गांजा आदि जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिन सोमवार को मकरोनिया थाना पुलिस ने बंडा रोड स्थित होटल पैराडाइज पर आधी रात को छापा मारा। होटल में बार में न सिर्फ प्रतिबंधित हुक्के चल रहे थे। बल्कि शराब भी परोसी जा रही थी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए होटल से अवैध अंग्रेजी शराब और हुक्के और फ्लेवर बॉक्स जब्त किए हैं, जिन्हें पुलिस जब्त कर थाने लाई। गौरतलब है कि यह होटल पूर्व कांग्रेस विधायक तथा शराब व्यवसाई संतोष साहू का है। मामले में पुलिस होटल के मैनेजर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
प्रतिबंधित है हुक्का बार
मप्र में हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल पैराडाइज में हुक्का बार का संचालन हो रहा है। सूचना मिलते ही मकरोनिया सीएसपी नीलम चौधरी ने पुलिस टीम के साथ होटल पैराडाइज में दबिश दी। जहां पर बड़ी मात्रा में हुक्के और हुक्का में उपयोग होने वाले तंबाकू के फ्लेवर बॉक्स बरामद हुए। साथ ही यहां शराब भी परोसी जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, होटल से 20 लीटर अंग्रेजी शराब औह हुक्का की चिमनी, फ्लेवर बॉक्स समेत अन्य सामान जब्त किया गया है। मामले में होटल मैनेजर से पूछताछ की जा रही है। सीएसपी नीलम चौधरी ने बताया कि होटल पैराडाइज में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिली थी। कार्रवाई कर हुक्के, शराब समेत अन्य सामान जब्त किया गया।
