{"_id":"674350a1af148bd8d304be52","slug":"sagar-news-ganja-worth-more-than-three-lakhs-seized-in-police-action-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: खेत में लगा रखे थे गांजे के पौधे, पुलिस की कार्रवाई में तीन लाख से ज्यादा का गांजा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: खेत में लगा रखे थे गांजे के पौधे, पुलिस की कार्रवाई में तीन लाख से ज्यादा का गांजा जब्त
Sun, 24 Nov 2024 09:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 24 Nov 2024 09:43 PM IST
सार
सागर जिले के छानबीला थाना पुलिस ने ग्राम रूरावन में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खेत से 100 किलो के करीब गांजा और 92 गांजे के पेड़ जब्त किए। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 3.37 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले की छानबीला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खेत से गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की मात्रा 100 किलो के लगभग बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले छानबीला थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की ग्राम रूरावन का नारान लोधी के द्वारा अपने खेत में बड़ी मात्रा में गांजे की खेती की जा रही है।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर छानबीला थाना प्रभारी सेल्वाराज पिल्लै ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए गए स्थान पर दबिश दी ओर खेत पर 92 पेड़ गांजे के जब्त किए।
विज्ञापन
जब्त किए गए गांजे का वजन 100 किलो के लगभग बताया जा रहा है जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख 37 हजार रुपये बताई जा रही है। छानबीला पुलिस ने गांजे की खेती करने वाले युवक नारान लोधी निवासी ग्राम मौजा रुरावन को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
