फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News Controversy over election rivalry in Gadhakota Congress demands action from SP

Sagar News: गढ़ाकोटा में चुनावी रंजिश को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसपी से कार्रवाई की मांग की

Tue, 28 Nov 2023 07:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 07:59 PM IST
सार

सागर जिले की गढ़ाकोटा में चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक बार फिर से कांग्रेसियों ने सागर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है। सागर की रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा में चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद के मामले में मंगलवार को कांग्रेसियों ने एसपी कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
Sagar News Controversy over election rivalry in Gadhakota Congress demands action from SP
कांग्रेस ने एसपी से कार्रवाई की मांग की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर की गढ़ाकोटा में चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक बार फिर से कांग्रेसियों ने सागर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है। रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा में चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद के मामले में मंगलवार को कांग्रेसियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


उन्होंने ज्ञापन में विवाद और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, निष्पक्ष जांच कर मामले से जुड़े लोगों को प्रकरण में आरोपी बनाए जाने की मांग की है। इस दौरान जिले भर से आए बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। दरअसल, 18 नवंबर को रहली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपनी पार्टी के कार्यकर्ता के घर गई थीं।जहां उन पर बीजेपी प्रत्याशी गोपाल भार्गव के इशारों पर हमला किया गया। हमले के दौरान काफिले की छह गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। विवाद के बाद बीजेपी प्रत्याशी ने एक इंटरव्यू में मुझ पर अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने हमारी शिकायत पर प्रकरण दर्ज नहीं किया। साथ ही जो नाम हम लोगों ने बताए थे, उन्हें प्रकरण में आरोपी नहीं बनाया गया। उन्होंने मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। हालांकि, एसपी अभिषेक तिवारी ने मामले में जांच कर साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं, गोपाल भार्गव ने भी कांग्रेस प्रत्याशी पर उनकी हत्या और हमले की आशंका जताई थी। कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले में जो गाड़ियां शामिल थीं, उनमें से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए थे, जिस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed