फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Cheated rural woman of thirty thousand rupees by luring her with PM Awas Yojana

MP News: 'सोचा था पीएम आवास योजना का मकान मिल जाएगा', पीड़ित महिला बोली- 30 हजार मेरे और चले गए

Sat, 15 Jun 2024 01:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 15 Jun 2024 01:36 PM IST
सार

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना का नाम दिलाने के नाम पर सागर में एक ग्रामीण महिला से शातिर बदमाश ने 30 हजार रुपये ठग लिए। अब पीड़िता पुलिस से मामले की शिकायत की है। 

विज्ञापन
Sagar News: Cheated rural woman of thirty thousand rupees by luring her with PM Awas Yojana
पीड़िता महिला ने थाने में की शिकायत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में फ्रॉड कॉल के जरिये एक ग्रामीण महिला से 30 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। जिसका शिकायती आवेदन पीड़ित महिला ने राहतगढ़ थाने में दिया है। मामला खेजरा माफी गांव का है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला चंद्ररानी ने बताया कि उसे 7458902458 से कॉल आया। उधर से बात कर रहे युवक ने पहले महिला से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने को लेकर जानकारी। इस दौरान महिला से पीएम आवास योजना को लेकर भी सवाल किए। महिला ने बताया कि उसे अभी इस योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके आरोपी ने मिला को अपने जाल में फंसाया और पीएम आवास योजना तहत आने वाले रुपये दिलाने का लालच दिया। 
विज्ञापन


महिला आरोपी की बातों में आई। आरोपी ने महिला को बताया कि उसे मकान बनाने के लिए दो लाख चालीस हजार मिलेंगे। लेकिन, इन रुपयों को पाने के लिए उसे कुछ रुपये भेजने होंगे। आरोपी के जाल में फंसी महिला ने छह बार में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर 30 हजार रुपये दो नंबरों पर फोनपे के जरिए भेज दिए। 30 हजार रुपये मिलने के बाद भी आरोपी ने अपनी डिमांड बंद नहीं की। उसने महिला से और चार हजार रुपये की मांग कर डाली। बार-बार रुपये मांगने पर महिला को शक हुआ। उसने कुछ लोगों को इसके बारे में जानकारी दी तो उसे ठगी का पता चला। इसके बाद पीड़िता महिला ने अपने पति के साथ थाने जाकर केस दर्ज कराया। पीड़ित महिला कहा कि मुझे लगा कि पीएम आवास योजना का लाभ मिल जाएगा, लेकिन मेरे 30 हजार रुपये और चले गए। राहतगढ़ थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। जिन नंबरों के जरिए रुपये भेजे गए थे, उनके बारे में भी पता लगया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed