फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News Bina police disclosed the theft in 24 hours mixer machine recovered

Sagar News: बीना पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का किया खुलासा, मिक्सर मशीन की बरामद

Sat, 02 Sep 2023 11:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 11:01 PM IST
सार

Sagar News: सागर जिले में बीना थाने की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा किया है। साथ ही चोरी की गई मिक्सर मशीन को भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Sagar News Bina police disclosed the theft in 24 hours mixer machine recovered
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर की बीना पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा किया है। साथ ही चोरी की गई मिक्सर मशीन को बरामद किया है। बीना निवासी सुकेश जैन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देहरी रोड इटावा मंदिर के पास मेरे मकान के सामने मिक्सर खड़ा था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गए थे। 

विज्ञापन


आवेदक की रिपोर्ट पर मामला कायम किया गया था। बीना पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए सूझ-बूझ एवं तत्परता पूर्वक मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से खेरा नाका खुरई से आरोपी सरवन रजक पिता हरीराम रजक उम्र 19 साल निवासी ग्राम बांग्ची थाना खुरई ग्रामीण के कब्जे से चोरी गए मिक्सर कीमत 70 हजार रुपये को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


वहीं, मिक्सर को ले जाने वाले ऑटो जो सतीश राय पिता मदनलाल राय का है, इसको भी जब्त किया है। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed