{"_id":"6694997bdac7c9f6470a1087","slug":"sagar-news-an-innocent-child-who-went-to-take-bath-in-a-pond-in-the-field-died-by-drowning-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: खेत में बनी डबरी में नहाने गए मासूम की डूबने से मौत, तलाश में गए पिता को पानी में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: खेत में बनी डबरी में नहाने गए मासूम की डूबने से मौत, तलाश में गए पिता को पानी में उतराता मिला शव
Mon, 15 Jul 2024 09:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 15 Jul 2024 09:08 AM IST
सार
मासूम को डूबता देखा तो वे घबरा कर भाग गए साथ नहा रहे बच्चे। बच्चे की तलाश करते हुए जब पिता खेत के पास पहुंचे तो वहां उन्हें बच्चे का शव डबरी के पानी में उतराता मिला।
विज्ञापन
खेत में बनी पानी की डबरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले की खुरई तहसील के बघोरा गांव में सिलार नदी के रेलवे पुल के पास अपने दो दोस्तों के साथ एक खेत में बनी डबरी में नहाने गए 10 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक बच्चे का नाम शिव उर्फ शिशुपाल पिता मालिक सिंह घोषी (10) निवासी बघोरा है। मृतक सिलार नदी के रेलवे पुल के पास स्थित एक खेत में बनी डबरी में अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह पानी में डूब गया। साथ वाले बच्चों ने उसे डूबता देखा तो वे घबरा कर भाग गए और डर के कारण बच्चों ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।
विज्ञापन
मृतक बच्चे के पिता मालिक सिंह घोषी ने बताया काफी देर तक बच्चा नहीं दिखा तो वह उसकी तलाश करते हुए खेत के पास पहुंचे। वहां उन्हें बच्चे का शव डबरी के पानी में उतराता मिला। उन्होंने इसकी सूचना खुरई देहात थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खुरई भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
