{"_id":"66977e4a774167897a06211e","slug":"sagar-news-ambulance-and-car-collide-near-galla-mandi-one-dead-and-one-seriously-injured-in-the-accident-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: गल्ला मंडी के पास एंबुलेंस और कार की टक्कर, हादसे में एक की मौत और एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: गल्ला मंडी के पास एंबुलेंस और कार की टक्कर, हादसे में एक की मौत और एक गंभीर घायल
Wed, 17 Jul 2024 01:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:48 PM IST
सार
रात करीब 1 बजे बीना से सागर की ओर आ रही कार गल्ला मंडी के पास सामने से जा रही एंबुलेंस से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात बीना से सागर आ रही एक कार और एंबुलेंस की टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रात करीब 1 बजे बीना से सागर की ओर आ रही कार गल्ला मंडी के पास सामने से जा रही एंबुलेंस से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार कपिल उर्फ कृष्ण विश्वकर्मा और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कपिल की मौत हो गई। दूसरे घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
