फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar IT Raid Four crocodiles found in former MLA Harvansh Rathore house released river after medical checkup

Sagar IT Raid: पूर्व विधायक हरवंश राठौर के घर मिले चार मगरमच्छ, मेडिकल करवाकर नदीं में छोड़ा जाएगा

Sat, 11 Jan 2025 09:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 09:34 PM IST
सार

बीते दिनों आयकर विभाग ने सागर जिले में तीन स्थानों पर छापामार कार्रवाई की थी। इनमें से एक बीजेपी के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के आवास पर मगरमच्छ होने की जानकारी आयकर विभाग ने वन विभाग को दी थी।

विज्ञापन
Sagar IT Raid Four crocodiles found in former MLA Harvansh Rathore house released river after medical checkup
मिले चार मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सागर में बीजेपी के पूर्व विधायक के यहां से वन विभाग के रेस्क्यू दल को चार मगरमच्छ मिले हैं। लगातार दो दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दुर्गावती अभ्यारण्य के रेस्क्यू दल उत्तर एवं दक्षिण वन मंडल की टीमों ने कुल चार मगरमच्छों का रेस्क्यू किया है। दो मगरमच्छ शुक्रवार को पकड़े गए थे तथा दो को शनिवार के दिन पकड़ा गया। रेस्क्यू किए गए इन मगरमच्छों को वन विभाग द्वारा सुरक्षित नदी में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


पूर्व विधायक हरवंश राठौर के आवास परिसर में बने कुंड नुमा छोटे तालाबों से रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व टीम अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। इन्हें भी रिजर्व एरिया की बामनेर नदी में देर रात छोड़ दिया जाएगा। जहां शुक्रवार को पकड़े गए मगरमच्छों को छोड़ा गया था। शनिवार को चली कार्रवाई में रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ छह से सात फीट लंबे बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि विगत दिनों आयकर विभाग द्वारा सागर में तीन स्थानों पर छापामार कार्रवाई की थी, जिनमें से एक बीजेपी के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के आवास पर मगरमच्छ होने की जानकारी आयकर विभाग ने वन विभाग को दी थी। इस पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन मगरमच्छों को रेस्क्यू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को हुई कार्रवाई के दौरान जहां से दो मगरमच्छों को रेस्क्यू किया गया था, उस कुंड में अधिक गहराई होने से उसमें से वन अमला दो मगरमच्छ पकड़ा। वन विभाग को अंदेशा था कि अभी इस जगह ओर भी मगरमच्छ हो सकते हैं। शनिवार को फिर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मगरमच्छों को तलाशने पहुंची और दो अन्य मगरमच्छ पकड़े गए, जिनका मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें सुरक्षित नदी में छोड़ा जाएगा।


पूर्व विधायक के आवास परिसर से मगरमच्छ पकड़ने की कवायद में शुक्रवार को जहां गहमागहमी रही। वहीं, शनिवार की कार्रवाई पूरी तौर पर गोपनीय तरीके से की गई। इस दौरान बंगले के अंदर मीडिया सहित किसी अन्य को नहीं जाने दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान वन विभाग का अमला भी भारी दबाव में दिखा। इस पूरे मामले पर वन अमले के छोटे बड़े कोई भी अफसर कुछ भी जानकारी देने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed