फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: father who murdered the three and a half month old innocent daughter was arrested by police from Mumbai

Sagar: साढ़े तीन माह की मासूम बेटी के हत्यारे पिता को पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार, हत्या कर दफना दिया था

Sun, 07 Jul 2024 11:20 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 11:20 PM IST
सार

सागर में साढ़े तीन माह की मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने उसी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मुंबई से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Sagar: father who murdered the three and a half month old innocent daughter was arrested by police from Mumbai
अपनी ही बेटी को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले की बहेरिया थाना पुलिस ने साढ़े तीन माह की मासूम बेटी की हत्या करने वाले पिता को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। दरिंदे पिता ने मासूम का गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसे खेत में दफना दिया था। 
विज्ञापन


बता दें कि ग्राम चनाटोरिया में सोते समय साढ़े तीन माह की बच्ची की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई थी। दूसरे दिन बच्ची के शव को दफना दिया गया। पुलिस के मुताबिक घटना के दूसरे दिन 25 मई 2024 को फरियादिया आरती पति घनश्याम राठौर निवासी चनाटोरिया केरवना थाना बहेरिया ने अपनी साढ़े तीन माह बच्ची के मृत होने की सूचना दी थी। बताया कि 24 मई की रात करीब 11 बजे पति, मैं और साढ़े तीन माह की बेटी सो रहे थे। रात करीब 2.30 बजे मैं और मेरा पति घनश्याम सोकर उठे तो देखा कि बेटी लक्ष्मी बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी है। मामले की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को दी। रिश्तेदारों को बताया। इजिसके बाद 25 मई की सुबह बेटी के शव को तालाब के पास दफना दिया था। बेटी की मौत पर मुझे संदेह है। इस पर मर्ग कायम कर जांच की गई। पुलिस ने बच्ची के शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


पीएम रिपोर्ट में मुंह दबाने से दम घुटने से बच्ची की मौत होना कारण सामने आया। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। जांच में सामने आया कि बच्ची की हत्या उसके ही पिता घनश्याम राठौर ने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी घटना के बाद  से फरार चल था। जिसकी तलाश हेतु पुलिस ने कई जगह दबिश दी गई किन्तु सफलता नहीं मिली थी। सायबर सेल की मदद से आरोपी घनश्याम पिता हरप्रसाद राठौर (32) निवासी ग्राम कुमेरिया परसोरिया वर्तमान निवासी चनाटोरिया को पांच जुलाई को मानखुर्द मुंबई से मुंबई पुलिस की सहायता से गिरप्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed