{"_id":"64ed9945be3af9f07109f16a","slug":"sagar-crime-nephew-killed-maternal-uncle-both-of-them-had-a-dispute-over-abusing-while-drinking-alcohol-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar Crime News: भांजे ने की मामा की हत्या, शराब पीने के दौरान गालियां देने को लेकर हुआ था दोनों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar Crime News: भांजे ने की मामा की हत्या, शराब पीने के दौरान गालियां देने को लेकर हुआ था दोनों में विवाद
Tue, 29 Aug 2023 12:38 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:38 PM IST
सार
सागर में भांजे ने मामा की हत्या कर दी। शराब पीने के दौरान गालियां देने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। जिले के बंडा में ईदगाह की बाउंड्री के पास युवक का शव मिला था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सागर के बंडा में ईदगाह की बाउंड्री के पास दो दिन पहले एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस दौरान पुलिस ने जांच में खुलासा किया है कि गाली देने के विवाद के चलते भांजे ने ही मामा की हत्या कर दी थी। युवक की हत्या सर पर पत्थर मारकर की गई थी। मृतक की पहचान बंडा निवासी नूर खा के रूप में की गई।
विज्ञापन
सागर के बंडा में कब्रिस्तान की बाउंड्री के पीछे दो दिन पहले मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है.पुलिस ने बताया कि भांजे ने ही मामा की हत्या कर दी। दोनों में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। विवाद में मामा ने भांजे को गालियां दी तो उसने गुस्से में आकर पत्थर मारकर मामा की हत्या कर दी। शव को कब्रिस्तान की बाउंड्री के पीछे डाला। घटना को अंजाम देकर भांजा मौके से फरार हो गया। इसी दौरान पता चला कि मृतक के साथ ही उसका भांजा सोहिल भी दो दिनों से गायब है। संदेह होने पर पुलिस ने भांजे सोहिल की तलाश शुरू की। अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इसी बीच सोहिल की लोकेशन गढ़ाकोटा में मिली। जिस पर पुलिस टीम तुरंत गढ़ाकोटा पहुंची और भांजे सोहिल को हिरासत में ले लिया। उसे पकड़कर थाने लाया गया। जहां पूछताछ में आरोपी सोहिल ने अपना जुर्म कबूल कर बताया। आरोपी ने कहा कि घटना शराब पीने के दौरान गालियों देने को लेकर विवाद हुआ। जिससे गुस्सा होकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
