फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Crime Dead body of child who went missing on Holi found in stop dam

Sagar Crime: होली के दिन गायब हुए बच्चे का स्टापडेम में मिला शव, सुसाइड नोट में लिखा आश्चर्य कर देने वाली बात

Thu, 28 Mar 2024 06:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 06:29 PM IST
सार

सागर जिले के रहली थाना एरिया में हाल ही में बीते होली त्योहार के दिन 15 साल का बच्चा गायब हो गया था। अब बच्चे का स्टापडेम में शव मिला है। वहीं, बच्चे ने सुसाइड नोट में आश्चर्यचकित कर देने वाली बात लिखी है।

विज्ञापन
Sagar Crime Dead body of child who went missing on Holi found in stop dam
रहली थाना, सागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में रहली थाना क्षेत्र के पटना बुजुर्ग का रहने वाला सोमेश (15) पिता गिरीश पांडे होली के दिन शाम चार बजे घर से ढहरा हनुमान मंदिर जाने की कहकर निकला। लेकिन जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने अपने आसपास रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


शाम के समय परिजनों को उसकी टू व्हीलर रहली मादरा रोड स्थित पुल के नीचे रखी होने की सूचना मिली, जिसके बाद से परिजनों ने लगातार तलाश जारी रखी। कुछ इमलिया ग्राम के ग्रामीणों को गऊघाट स्टापडेम में भरे पानी में शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना मृतक नौजवान के परिजनों को दी गई। परिजनों ने जाकर देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मृतक युवक नदी में तैरना नहीं जानता था। पढ़ने वाला छात्र था, किसी भी दोस्त से उसकी लड़ाई झगड़े की शिकायत कभी नहीं थी। परिजनों ने देर रात ही गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


एसडीओपी प्रकाश मिश्रा ने इस मामले में बताया, युवक की गुमशुदगी रहली थाना में दर्ज थी। वहीं, नदी में उस युवक का शव मिला है। जेब में सुसाइड नोट भी मिला है, शव का पीएम कराया गया है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि हम लोगों का जमीन विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। मृतक सोमेश के दोस्त एवं जिनसे विवाद चल रहा है, उस पक्ष के कुछ लड़के मृतक सोमेश के दोस्तों के भी साथ पढ़ते थे। हो सकता है कि उस पक्ष ने दोस्तों के बहाने बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया हो। फिलहाल, पुलिस अगर बारीकी से जांच करे तो जरूर ही खुलासा हो सकता है। क्योंकि लड़के के जेब से मोबाइल, सुसाइड नोट, गाड़ी की चाबी पुलिस को बरामद हुई है। टू व्हीलर गाड़ी घटना स्थल से काफी दूर रखी हुई मिली। नदी का जलस्तर कम होने के बाद भी आखिर नदी में नौजवान कैसे डूब गया, यह जांच का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा...मेरे अंदर डेविल की आत्मा है, अगर मैं नहीं मरा तो वो मेरे पूरे घर को मार देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed