फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   sagar-bribe-case-gandhali-kadam-lokayukta-action

Sagar News: केमिकल लगे नोटों ने खोली पोल, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई क्लर्क, एरियर के बदले मांगे थे पैसे

Fri, 19 Jun 2026 01:08 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 01:08 PM IST
सार

सागर में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सांदीपनि विद्यालय की सहायक ग्रेड-3 क्लर्क गांधाली कदम को 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एरियर निकालने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत पर लोकायुक्त ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा।

विज्ञापन
sagar-bribe-case-gandhali-kadam-lokayukta-action
रिश्वत लेने के मामले में की गई कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सांदीपनि विद्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 क्लर्क गांधाली कदम को 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला क्लर्क 'मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ' की सागर जिला अध्यक्ष भी है। कार्रवाई के बाद शासकीय महकमे और कर्मचारी संगठनों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सांदीपनि विद्यालय के शिक्षक गेंदाराम अहिरवार की शिकायत पर की गई। शिक्षक का एरियर लंबित था, जिसे जारी कराने के बदले क्लर्क गांधाली कदम द्वारा 3000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिक्षक द्वारा असमर्थता जताने और काफी बातचीत के बाद सौदा 2500 रुपये में तय हुआ।

विज्ञापन

रिश्वत की मांग से परेशान शिक्षक ने सागर लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट देकर आरोपी के पास भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्वत लेने की पुष्टि हुई
जैसे ही शिक्षक ने आरोपी क्लर्क को रिश्वत की राशि सौंपी और उसने पैसे अपने हाथ में लिए, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच के दौरान जब आरोपी के हाथ धुलवाए गए तो पानी गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। कर्मचारी संगठन की जिला अध्यक्ष के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद विभिन्न विभागों में चर्चा का माहौल है। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



ये भी पढ़ें- Bhind News: शादी समारोह में शामिल होने आए तीन युवकों की नदी में डूबने से मौत, खुशियां मातम में बदलीं

लोकायुक्त सागर के निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी क्लर्क को 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की जांच जारी है। वहीं, शिकायतकर्ता शिक्षक गेंदाराम अहिरवार ने बताया कि उनका एरियर निकालने के बदले लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। परेशान होकर उन्होंने लोकायुक्त से शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed