फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: BJP leader's body found in suspicious condition on the roadside, was missing for three days

Sagar: तीन दिन से लापता भाजपा नेता का शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला, मौत के कारण तलाश रही पुलिस

Sun, 14 Jul 2024 08:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 08:56 PM IST
सार

सागर के एक भाजपा नेता तीन दिन से लापता थे। अब उनकी लाश सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. 

विज्ञापन
Sagar: BJP leader's body found in suspicious condition on the roadside, was missing for three days
सागर में भाजपा नेता की संदिग्ध मौत हो गई। - फोटो : फाइलफोटो

विस्तार

सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन दिन से लापता भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष का शव संदेहास्पद स्थितियों में सड़क किनारे मिला है। पुलिस छानबीन कर रही है कि उनकी मौत कैसे हुई। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार पिता लखनलाल बरकड़े (44) निवासी इंद्राकॉलोनी केसली 11 जुलाई की शाम करीब 6 बजे से लापता थे। वे बाजार जाने का बोलकर घर से निकले थे, लेकिन  वापस घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों ने केसली के बाजार समेत रिश्तेदारों और दोस्तों में जानकारी निकाली। कहीं कुछ पता नहीं चला, तब केसली थाने पहुंचकर शिकायत की। 
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस और परिवार वाले लगातार उनकी  तलाश कर रहे थे। इसी बीच रविवार को केसली के पास सड़क किनारे उनका शव मिला। राहगीरों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। सागर से एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी जांच शुरू कर दी। उधर, घटनाक्रम की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed