{"_id":"676c6633fa79cdab6c010265","slug":"organizers-did-not-even-include-dr-gaurs-photo-in-the-pride-day-programme-aam-aadmi-party-submitted-memorandum-sagar-news-c-1-1-noi1338-2455131-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव दिवस कार्यक्रम में आयोजकों ने डॉक्टर गौर तक की फोटो नहीं लगाई:आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव दिवस कार्यक्रम में आयोजकों ने डॉक्टर गौर तक की फोटो नहीं लगाई:आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञापन
विज्ञापन
सागर 23 दिसंबर को आयोजित गौरव दिवस पर डॉ. हरिसिंह गौर की तस्वीर किसी भी बेनर पोस्टर में नहीं लगाई गई इसको लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध कर ज्ञापन सौंपा है
सागर गौरव दिवस के कार्यक्रम में सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक तथा सागर के गौरव डॉ.
हरीसिंह गौर की तस्वीर नहीं होने और बाबा साहब पर की गई टिप्पणी के विरोध में
बुधवार को आम आदमी पार्टी ने सागर में
प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता पीली कोठी के पास जमा हुए, जहां से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौरव दिवस के आयोजकों पर कार्रवाई और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डीके सिंह ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर गृहमंत्री
अमित शाह द्वारा अशोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में उनके त्यागपत्र की मांग की जा रही है। वहीं सागर में भाजपा द्वारा आयोजित सागर गौरव दिवस में आयोजन स्थल पर डॉक्टर हरीसिंह गौर की तस्वीर नहीं लगाई गई । जबकि आज से दो वर्ष पूर्व डॉ गौर की जन्म जयंती पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में गौरव दिवस मनाया गया था
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष ने बताया कि जहां मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक विराजमान थे। वहां लगाए गए मुख्य फ्लेक्स में भी गौर साहब की फोटो नहीं लगाई गई । जिसको लेकर विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।