फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP News: Summer rains and hailstorms in Sagar, lines of worry drawn on farmers' foreheads

MP News: सागर में गर्मी के मौसम में हुई बारिश और गिरे ओले, किसानों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें

Mon, 08 Apr 2024 08:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 08:10 PM IST
सार

सागर के ग्रामीण इलाकों में हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान देवरी, गौरझामर क्षेत्र के कुछ ग्रामों में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और चने के आकार के ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
MP News: Summer rains and hailstorms in Sagar, lines of worry drawn on farmers' foreheads
सागर के ग्रामीण इलाकों में ओले गिरे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जहां कुछ दिन पहले पारा लगातार चढ़ रहा था तो अब उलट बारिश और ओले गिर रहे हैं। सागर के ग्रामीण इलाकों में बारिश और ओले गिरे हैं। इससे किसान चितिंत नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


रविवार रात हुई बारिश के बाद सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर के समय धूप-छांव का दौर जारी रहा। लेकिन ग्रामीण इलाकों में हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान देवरी, गौरझामर क्षेत्र के कुछ ग्रामों में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और चने के आकार के ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में किसानों की गेहूं की फसल कटी हुई रखी है। इसमें पानी लगने से किसानों को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल तक सागर समेत पूरे प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी भी चल सकती है। मौसम के इस मिजाज से फिलहाल लोगो को फौरी तौर पर गर्मी से निजात मिल गई है तथा मौसम खुशगवार हो गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed