{"_id":"6616ad85662d9d7b2e090e36","slug":"mp-lok-sabha-polls-former-mla-parul-sahu-resigns-from-congress-in-sagar-lok-sabha-constituency-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: सागर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस को लगा एक और झटका, पूर्व MLA पारुल साहू ने पार्टी से दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls: सागर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस को लगा एक और झटका, पूर्व MLA पारुल साहू ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Wed, 10 Apr 2024 08:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 10 Apr 2024 08:47 PM IST
सार
MP Lok Sabha Polls: सागर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पूर्व विधायक पारुल साहू ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक पारुल साहू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में कांग्रेस छोड़ने वालों का सिलसिला जारी है। बुधवार को सागर जिले की सुरखी सीट से विधायक रहीं पारुल साहू ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि पारुल साहू 2013 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राजपूत को चुनाव में हराया था। पारुल के कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने की पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं थी। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को सागर में एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक पारुल साहू मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को एक लाइन का पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।
विज्ञापन
प्रसिद्ध आबकारी व्यापारी और पूर्व विधायक संतोष साहू की बेटी पारुल साहू ने 2013 में सागर जिले की सुरखी विधानसभा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने कद्दावर नेता और कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राजपूत को 141 वोटों से हराया था। साल 2018 के चुनाव में बीजेपी ने टिकट काट दिया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में विधायक होते हुए भाजपा ने टिकट काटा, तभी से नाराज पारुल साहू ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने उपचुनाव में बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मंत्री गोविंद राजपूत के खिलाफ चुनाव लड़ा। इस चुनाव में करीब 40 हजार वोटों से पारुल चुनाव हार गई थी। उपचुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने उनको 2023 में मौका नहीं दिया। इस कारण उनकी नाराजगी बनी थी। राजनैतिक चर्चाओं के अनुसार, पारुल साहू बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।
