फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP Lok Sabha Election CM Mohan Yadav commented on Rahul Gandhi and Nehru in Sagar

MP LS Polls: सागर में सीएम मोहन बोले- झूठ बोलने की मशीन है 'पप्पू', राहुल से लेकर नेहरू तक की नाकामियां गिनाई

Wed, 01 May 2024 06:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 01 May 2024 06:35 PM IST
सार

सागर जिले के बीना पहुंचे मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पप्पू झूठ बोलने की मशीन है। सीएम मोहन ने राहुल से लेकर नेहरू तक की नाकामियां गिनाई।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election CM Mohan Yadav commented on Rahul Gandhi and Nehru in Sagar
सागर में सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को सागर संसदीय क्षेत्र के बीना तथा मालथोंन में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बीना में आयोजित सभा में मोहन यादव ने कांग्रेस को खूब खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कल मध्यप्रदेश में पप्पू आए थे, वो लोगों को एक किताब दिखाकर बरगला रहे थे। वो कह रहे थे कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। लेकिन यह पप्पू झूठ की मशीन है। उन्हें यह पता होना चाहिए कि सबसे पहले संविधान बदलने का काम कांग्रेस ने साल 1950 में किया था। जवाहर लाल नेहरू ने 17, इंदिरा गांधी ने 29 और राजीव गांधी ने 10 बार नरसिंह राव सरकार को मिलाकर कांग्रेस ने सौ बार संविधान में संशोधन किया है। इन्हें डूब मरना चाहिए और यह ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हैं।
विज्ञापन


सीएम मोहन ने कहा कि 2014 में कांग्रेस अपने कर्मों से हटी। इन्होंने अनुच्छेद-370 लगाकर कश्मीर को अलग करने का प्रयास किया, जिससे 40 हजार निर्दोषों की हत्याएं हुई, 30 हजार लोगों के मंगलसूत्र टूटे, जिसकी गुनहगार यह कांग्रेस है। यह लोगों को बरगलाते रहे कि कश्मीर में 370 हटेगी तो खून की नदियां बहेंगी, ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा, इनके राज मैं सैनिकों के सिर काट कर आतंकवादी फुटबाल खेलते थे। लेकिन अब हालत अलग है। पाकिस्तान जानता है कि अब मनमोहन सिंह नहीं मोदी की सरकार है, जो घर में घुस कर मारेगी। हमारी सरकार ने सेना का मनोबल बढ़ाया है। यह सैनिक अभियानों के सबूत मांगते हैं।अपनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए उन्होंने जनता से बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed