{"_id":"653fd071b7fe916a3a0e36b4","slug":"mp-elections-2023-discussion-will-be-held-with-youth-and-women-in-satta-ka-sangram-organized-in-sagar-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Elections 2023: 'सत्ता का संग्राम' चुनावी रथ आज पहुंचेगा सागर, चुनाव पर होगी चर्चा, नेताओं से होंगे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Elections 2023: 'सत्ता का संग्राम' चुनावी रथ आज पहुंचेगा सागर, चुनाव पर होगी चर्चा, नेताओं से होंगे सवाल
Tue, 31 Oct 2023 04:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 31 Oct 2023 04:32 AM IST
सार
MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से निकला 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शिवपुरी और गुना से गुजरने के बाद मंगलवार (31 अक्तूबर) को सागर पहुंचेगा। यहां आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' होगी। इसके बाद महिलाओं और युवाओं से बात होगी। आखिर में नेताओं से जनता के सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मंगलवार को सागर पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा।
विज्ञापन
कल 31 अक्टूबर 2023 दिन मंगरवार सुबह आठ बजे ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर सागर में होगी। अमर उजाला राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। उसके बाद सुबह 11 बजे आम महिला और समाजसेवी महिलाओं से चर्चा की जाएगी। फिर 11.30 बजे युवाओं से चर्चा होगी। इसके बाद शाम चार बजे से कार्यक्रम में सभी पार्टी के नेता/प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधि/समर्थकों और आम लोगों से सवाल-जवाब किए जाएंगे।
विज्ञापन
आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
विज्ञापन
मुरैना जिले से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
25 अक्टूबर को प्रदेश के मुरैना जिले से ‘सत्ता का संग्राम’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यहां सुबह चाय पर चर्चा हुई। विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं का नजरिया समझा गया। उसके बाद महिलाओं ने रोजमर्रा के जीवन में प्रभावित करने वाले मुद्दों पर बात रखी। सबसे आखिर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस चुनाव को लड़े जाने और उनके विजन को लेकर सवाल-जवाब का सिलसिला चला। इसी तरह शिवपुरी और गुना में ‘सत्ता का संग्राम’ का रथ पहुंचा।
