फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP Election 2023: Satta ka Sangram at Sagar chai par charcha with voters coverage update in hindi

MP Election: अमर उजाला का चुनावी रथ सागर पहुंचा, 'सत्ता के संग्राम' में स्वास्थ्य, रोजगार और ये मुद्दे उठे

Tue, 31 Oct 2023 08:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 31 Oct 2023 08:50 AM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से शुरू हुआ 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (31 अक्टूबर) सागर पहुंचा है। सुबह-सुबह चाय की चुस्कियों के साथ मतदाताओं ने क्षेत्र के मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।

विज्ञापन
MP Election 2023: Satta ka Sangram at Sagar chai par charcha with voters coverage update in hindi
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस ने प्रदेश की 230 तो भाजपा ने 228 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आगामी 17 नवबंर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेशभर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां सागर पहुंचा है, जहां सुबह के वक्त आम मतदाताओं से अमर उजाला ने चर्चा की और उनके मुद्दों को जानने की कोशिश की। अमर उजाला के मंच पर लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन


विज्ञापन


अमर उजाला से चर्चा में प्रशांत समैया ने कहा कि सागर का तालाब एक मुख्य मुद्दा है। जनप्रतिनिधियों ने सागर के तालाब को बेच दिया है। लाखा बंजारा तालाब इस क्षेत्र की पहचान है, लेकिन करोड़ों के फंड के बाद भी वो दुर्दशा का शिकार है। दूसरा मुद्दा है डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय का। उसे सेंट्रल यूनिवर्सिटी बना दिया गया। बीते चुनाव में जनता ने अपना बहुमत कांग्रेस को दिया था, लेकिन उसे बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य मतदाता ने कहा कि सागर में औद्योगिक विकास की स्थिति ठीक नहीं है। लोगों में भाजपा को लेकर शंका की स्थिति है। एक अन्य मतदाता ने कहा कि सागर में स्मार्ट सिटी के काम में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। वहीं, उनका कहना है कि सागर में प्राइवेट विश्वविद्यालय खोले गए हैं, शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

अमर उजाला से चर्चा में सागर के एक भाजपा नेता ने भी अपनी राय रखी, उन्होंने कहा कि बीते 15 साल से भाजपा सरकार सागर शहर में काफी विकास कार्य कर रही है। लाखा बंजारा झील की सूरत बदलने के लिए भी भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। एक अन्य मतदाता ने कहा कि सागर में विकास का मुद्दा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed