{"_id":"654066ca450e5fbe3f0e3955","slug":"mp-election-2023-satta-ka-sangram-at-sagar-chai-par-charcha-with-voters-coverage-update-in-hindi-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: अमर उजाला का चुनावी रथ सागर पहुंचा, 'सत्ता के संग्राम' में स्वास्थ्य, रोजगार और ये मुद्दे उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: अमर उजाला का चुनावी रथ सागर पहुंचा, 'सत्ता के संग्राम' में स्वास्थ्य, रोजगार और ये मुद्दे उठे
Tue, 31 Oct 2023 08:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 31 Oct 2023 08:50 AM IST
सार
MP Election 2023: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से शुरू हुआ 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (31 अक्टूबर) सागर पहुंचा है। सुबह-सुबह चाय की चुस्कियों के साथ मतदाताओं ने क्षेत्र के मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस ने प्रदेश की 230 तो भाजपा ने 228 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आगामी 17 नवबंर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेशभर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां सागर पहुंचा है, जहां सुबह के वक्त आम मतदाताओं से अमर उजाला ने चर्चा की और उनके मुद्दों को जानने की कोशिश की। अमर उजाला के मंच पर लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी।
अमर उजाला से चर्चा में प्रशांत समैया ने कहा कि सागर का तालाब एक मुख्य मुद्दा है। जनप्रतिनिधियों ने सागर के तालाब को बेच दिया है। लाखा बंजारा तालाब इस क्षेत्र की पहचान है, लेकिन करोड़ों के फंड के बाद भी वो दुर्दशा का शिकार है। दूसरा मुद्दा है डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय का। उसे सेंट्रल यूनिवर्सिटी बना दिया गया। बीते चुनाव में जनता ने अपना बहुमत कांग्रेस को दिया था, लेकिन उसे बदल दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, एक अन्य मतदाता ने कहा कि सागर में औद्योगिक विकास की स्थिति ठीक नहीं है। लोगों में भाजपा को लेकर शंका की स्थिति है। एक अन्य मतदाता ने कहा कि सागर में स्मार्ट सिटी के काम में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। वहीं, उनका कहना है कि सागर में प्राइवेट विश्वविद्यालय खोले गए हैं, शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
अमर उजाला से चर्चा में सागर के एक भाजपा नेता ने भी अपनी राय रखी, उन्होंने कहा कि बीते 15 साल से भाजपा सरकार सागर शहर में काफी विकास कार्य कर रही है। लाखा बंजारा झील की सूरत बदलने के लिए भी भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। एक अन्य मतदाता ने कहा कि सागर में विकास का मुद्दा रहेगा।