फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP Election 2023: many killed when vehicle going to campaign for BJP candidate in Rahli Assembly overturns

MP Election 2023: सागर जिले की रहली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में जा रहा वाहन पलटा, दो की मौत

Mon, 06 Nov 2023 04:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 04:07 PM IST
सार

MP Election 2023: सागर जिले की रहली विधानसभा में भाजपा के प्रचार में जा रहा एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। घटना में दो लोगों की मौत की खबर है।

विज्ञापन
MP Election 2023: many killed when vehicle going to campaign for BJP candidate in Rahli Assembly overturns
घायलों का हाल चाल जानने पहुंचे गोपाल भार्गव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के रहली थाना अंतर्गत बगरोंन बरखेड़ा रोड पर भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव का प्रचार करने के लिए वाहन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल सागर में भर्ती कराया गया हैं। जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वाहन में सवार होकर लोग प्रचार करने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रहली थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से पहले रहली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर घायलों को सागर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि राजेश अहिरवार नाम के व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने के दौरान मौत हो गई, जबकि लखन अहिरवार नामक युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


प्रचार वाहन के दुर्घटनाग्रस्त वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घायल लोग सड़क पर पड़े हुए हैं, वहीं सड़क पर प्रचार सामग्री भी बिखरी हुई दिखाई दे रही है। घटना के बाद भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक भार्गव ने निजी अस्पताल पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हाल जाना और हर संभव इलाज की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि आज एक दुर्भाग्य पूर्ण दुर्घटना में हमारे कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना स्थल से उन्हें सागर के निजी राय अस्पताल में भर्ती कराया है, सभी का निशुल्क इलाज जारी है, हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और उनका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। सभी के बेहतर इलाज का प्रबंध किया गया है, सभी शीघ्र स्वस्थ हों प्रभु के चरणों में यही कामना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed