फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP Election 2023: Govind Singh Rajput filed nomination, said - BJP government will be formed

MP Election 2023: गोविंद सिंह राजपूत ने भरा नामांकन, बोले- भाजपा की सरकार बनेगी, कमलनाथ देख रहे दिन में सपना

Tue, 24 Oct 2023 08:22 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 08:22 AM IST
सार

MP Election 2023: महानवमी के अवसर पर सोमवार को सागर की सबसे चर्चित सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने अपने समर्थकों के साथ राहतगढ़ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनकी पत्नी और बेटा आकाश राजपूत भी साथ दिखे।

विज्ञापन
MP Election 2023: Govind Singh Rajput filed nomination, said - BJP government will be formed
पर्चा दाखिल करने पहुंचे गोविंद सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब नामांकन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को दुर्गा नवमी पर सागर की सबसे चर्चित सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने अपने समर्थकों के साथ राहतगढ़ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने गोविंद सिंह राजपूत के साथ उनकी पत्नी और बेटे आकाश राजपूत पहुंचे, जहां उन्होंने राहतगढ़ में रिटर्निग अधिकारी अशोक सेन के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। सागर में पहले दिन शैलेंद्र जैन और खुरई में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


पिछली बार से इस बार ज्यादा होगा जीत का अंतर
नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कहा की सुरखी की जनता नहीं, सुरखी एक परिवार है, परिवार का आशीर्वाद हमेशा रहा है। इस बार भी रहेगा, गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जितनी मतों से पिछली बार जीत हुई थी, सुर्खी की जनता उससे अधिक मतों से जिताने के लिए इस बार आतुर है। परिवार के लोगों से निवेदन है कि काम किए हैं, सुख-दुख में खड़ा रहा हूं, सुरखी विधानसभा को हमेशा विकसित करूंगा। विधानसभा के लिए हर पल खड़ा हूं, हर पल मेहनत करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सरकार बनाने का कमलनाथ दिन में देख रहे सपना- गोविंद सिंह राजपूत
कमलनाथ के मध्य प्रदेश में सरकार बनाने वाले बयान पर भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने निशाना साधते हुए कहा कि वह दिन में सपने देख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से प्रदेश में बनेगी, मध्य प्रदेश की जनता सरकार बनाने के लिए तैयार है, वहीं मध्य प्रदेश में डेढ़ सौ से अधिक सीटें आएगी। सीएम के चेहरे को लेकर कहा कि मोदी जी की स्वीकारता पूरे देश में है, यहां डबल इंजन की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed