फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP Election 2023: Defense Minister Rajnath Singh fiercely targeted Congress party and kamalnath

MP Election: राजनाथ सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को बताया क्रिकेट का ‘धोनी’, कांग्रेस को लेकर कह दी बड़ी बात

Mon, 06 Nov 2023 02:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 06 Nov 2023 02:29 PM IST
सार

Madhya Pradesh Election 2023: सागर जिले की बिलहरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता को सर्वोच्च मानती है, जबकि कांग्रेस के लिए केवल एक परिवार ही उनका ‘जनार्दन’ है। इसके साथ ही उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की भी जमकर तारीफ की। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Defense Minister Rajnath Singh fiercely targeted Congress party and kamalnath
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में दोनों ही दलों ने जनसंपर्क के साथ आमसभाओं की शुरुआत कर दी है। सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। मंच से संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में सबसे बड़ा अंतर यह है कि भाजपा जनता को अपना जनार्दन मानती है और कांग्रेस पार्टी अपने परिवार को अपना जनार्दन मानती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। दुनिया में कोई मां का लाल उंगली उठाकर ये नहीं कह सकता कि भाजपा ने यह कहा और किया नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीति में विश्वास की संकट के रूप में अगर किसी ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया तो वो भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा सो किया

राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा हम पहले दिन से ही कहते आ रहे हैं कि जब भाजपा का दोनों ही सदनों में स्पष्ट बहुमत होगा तो हम धारा 370 को हटा देंगे, हमने हटा दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धरती पर हम अब राम मंदिर बनाएंगे और हमने बनाया। हम आपको निमंत्रण दे रहे हैं उत्तर प्रदेश और रामलाल का प्रत्यक्ष दर्शन करिए।
विज्ञापन


शिवराज सिंह मेरे भाई जैसे: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने शासक के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा नहीं की, बल्कि सेवक के रूप में जनता की सेवा की हैं। आपको महसूस नहीं होगा कि मैं मुख्यमंत्री से मिल रहा हूं, बल्कि मुझे ये महसूस होता कि मैं अपने भाई से मिल रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो करिश्माई काम यहां हुआ है, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि हिंदुस्तान के किसी राज्य में नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज क्रिकेट के धोनी

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब मैं मध्य प्रदेश आया तो मुझे यहां पता चला कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच में टक्कर की लड़ाई चल रही है। नीमच में जो सर्वेक्षण करने वाले लोग थे, वह कहते थे कि मध्य प्रदेश में कड़ी टक्कर चल रही है, लेकिन मैं शिवराज सिंह चौहान को जानता हूं, मैंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान क्रिकेट के धोनी है, शुरुआत चाहे जितनी भी खराब हो, लेकिन बाद में आते-आते क्रिकेट का मैदान जीत जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed