{"_id":"650dbce2647a8f1f9e015ea7","slug":"mp-declared-the-sanctuary-as-the-7th-tiger-reserve-in-sagar-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: एमपी का ये अभ्यारण 7वां टाइगर रिजर्व घोषित, अब इस नए नाम से होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: एमपी का ये अभ्यारण 7वां टाइगर रिजर्व घोषित, अब इस नए नाम से होगी पहचान
Fri, 22 Sep 2023 09:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 22 Sep 2023 09:42 PM IST
सार
वन्य प्राणियों के लिए अनुकूल नौरादेही अभ्यारण्य अब रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व घोषित हो गया है। यह मध्यप्रदेश का सातवां और बुंदेलखंड का दूसरा टाइगर रिजर्व बन गया है। इसे लेकर मध्यप्रदेश शासन ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
विज्ञापन
नौरादेही अभ्यारण्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर के नौरादेही अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिल गया है। नौरादेही अभ्यारण्य मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा और सातवां टाइगर रिजर्व बन गया गया है। नौरादेही अभ्यारण्य का नाम अब रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व होगा।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सागर और दमोह जिले के दो अभ्यारण्य को मिलाकर रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व बनाया गया है। नौरादेही अभ्यारण्य जिले में सागर-दमोह और नरसिंहपुर सीमा से लगा हुआ है। नौरादेही अभ्यारण्य में वर्तमान में 15 टाइगर हैं।
विज्ञापन
बीते साल 2018 में बाघ पुनर्स्थापन प्रोजेक्ट के तहत कान्हा से बाघिन राधा और बांधवगढ़ से बाघ किशन को लाकर बसाया गया था। धीरे-धीरे कर नौरादेही में 15 बाघ हो गए हैं। नौरादेही अभयारण्य प्राकृतिक भेडियों के आवास के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन
