फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   MP Assembly Elections: 'Satta Ka Sangram' in Sagar; political parties made allegations against each other

MP Elections: सागर में 'सत्ता का संग्राम'; राजनीतिक प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप, करने लगे बहस

Tue, 31 Oct 2023 05:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 31 Oct 2023 05:23 PM IST
सार

MP Elections 2023: मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के होने वाले रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ एमपी के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी सिलसिले में आज सागर में 'सत्ता का संग्राम' हुआ।
 

विज्ञापन
MP Assembly Elections: 'Satta Ka Sangram' in Sagar; political parties made allegations against each other
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को कवर करने के लिए अमर उजाला का रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सागर पहुंचा। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों से सागर वासियों के किस मुद्दे को लेकर क्या कदम उठाएंगी आदि सवाल पूछे गए। राजनीतिक दलों के पास वोट मांगने को लेकर क्या ठोस कारण हैं, किस वजह से वे चुनाव में खड़े हुए हैं। इन सवालों के जवाब देते हुए अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता आपस में उलझ गए, बहस करने लगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


हमने जगह-जगह विकास किया- बीजेपी
बीजेपी के एक नेता ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि रहली में विकास के मुद्दे पर ही वोट पड़ेगा। काफी लंबे समय से हमारी सरकार है। हमारे मंत्री यहां से विधायक रहे हैं और उन्होंने हर क्षेत्र में बहुत से कार्य किए। जैसे विकास- आप देख लीजिए जगह-जगह विकास है। शिक्षा के क्षेत्र में विकास हुआ है। जहां दो हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल हुआ करते थे हमारे क्षेत्र में। आज 40 से 50 हायर सेकेंडरी स्कूल और हाईस्कूल हैं। हम लोग शानदार तरीके से जीतने वाले हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य बीजेपी नेता ने कहा कि लगातार आठ बार से गोपाल भार्गव विधानसभा का चुनाव जीत रहे हैं और नौंवी बार भी वे चुनाव जीतने जा रहे हैं। और उनके मुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावनाएं हैं।

वहीं, एक कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेसी तटस्थ हैं जो इस प्रकार कांग्रेस में रहे हैं। वे भाजपा में गए हैं। स्वार्थी आदमी कांग्रेस में कोई नहीं है।

कचहरी की जमीन में मुनाफाखोरी की गई-कांग्रेस
एक अन्य कांग्रेस नेता ने विकास के मुद्दे को लेकर कहा कि कचहरी की बात सामने आनी चाहिए। ये जो सामने दिख रहा है। ये रहली की कचहरी थी। उन्होंने कहा कि गोपाल भार्गव जी बड़े प्रभावशाली मंत्री हैं मध्यप्रदेश के, इसको हम मानने से इनकार नहीं करते। लेकिन ये कचहरी खरीदी किसने ये मालूम पड़ना चाहिए रहली की जनता को। मेरे बीजेपी के साथी भी इसमें असहमत नहीं होंगे। खरीदार कौन है? यह जमीन बिकने लायक थी? क्यों बिक गई? अगर ये यहां पर कोई शॉपिंग कॉम्प्लैक्स भी बनना था तो वह नगर पालिका परिषद रहली के माध्यम से बनवाई जा सकती थी। उतना पैसा जितने में बिकना है उसके नगर पालिका परिषद को ट्रांसफर करवाई जाती। यहां के लोगों को उससे रोजगार मिलता और उसमें होने वाली मुनाफाखोरी नहीं हो पाती।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed