फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Global Park will be established in Government Engineering College Campus

MP: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में स्थापित होगा ग्लोबल पार्क, 550 करोड़ की आएगी लागत

Tue, 02 Jul 2024 10:16 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Jul 2024 10:16 AM IST
सार

MP: सागर में ग्लोबल स्किल पार्क में 550.60 करोड़ का वृहद निवेश प्रस्तावित है। विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण इंजीनियरिंग कॉलेज सागर में ही किया जाए, जिससे इस अत्याधुनिक पार्क की सिनर्जी इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित हो सके।

विज्ञापन
Global Park will be established in Government Engineering College Campus
शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में स्थापित होगा ग्लोबल पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की तरह सागर में भी ग्लोबल स्किल पार्क स्थापित होगा। इसके लिए 550 करोड़ रुपए का निवेश भी प्रस्तावित है। इसका निर्माण इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में सागर विधायक शैलेंद्र जैन के सवाल के जवाब पर कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में 4 स्थानों पर ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना की जाना है।

विज्ञापन


बता दें कि विधायक शैलेंद्र जैन ने मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्न के माध्यम से वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सागर में ग्लोबल स्किल पार्क बनाने की घोषणा की गई थी, जिस पर प्रश्न दिनांक तक क्या प्रगति है, प्रोजेक्ट में भूमि आवंटन हेतु क्या प्रचलन में हैं एवं क्या सागर में अबतक ग्लोबल स्किल पार्क (जीएसपी) की स्थापना नहीं होने के कारण प्रशिक्षणार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है एवं क्या शासन शीघ्र ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना कराएगा।
विज्ञापन


प्रश्न के उत्तर में कौशल विकास एवम रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश में 4 स्थानों पर ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना की जाना है, जिनमें सागर में ग्लोबल स्किल पार्क में 550.60 करोड़ का वृहद निवेश प्रस्तावित है। विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जीएसपी का निर्माण इंजीनियरिंग कॉलेज सागर में ही किया जाये, जिससे इस अत्याधुनिक जीएसएपी की सिनर्जी इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित हो सके और दोनों संस्थाओं के शिक्षकों व विद्यार्थियों को परस्पर लाभ प्राप्त हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed