{"_id":"67834d925a3d01b466035fa6","slug":"contractors-engaged-in-bina-refinery-expansion-work-are-doing-illegal-excavation-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: बीना रिफाइनरी विस्तार कार्य में लगे ठेकेदार कर रहे अवैध उत्खनन, विधायक ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: बीना रिफाइनरी विस्तार कार्य में लगे ठेकेदार कर रहे अवैध उत्खनन, विधायक ने जताई नाराजगी
Sun, 12 Jan 2025 10:35 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:35 AM IST
सार
Sagar News: सागर का बीना तहसील क्षेत्र अवैध उत्खनन करने वालों के लिए सबसे सुलभ क्षेत्र बनता जा रहा है। कभी यहां बेतवा नदी से अवैध रूप से बड़ी मात्रा में रेत निकालने की घटनाएं होती है, कभी क्षेत्र में अवैध उत्खनन की।
विज्ञापन
विधायक ने जताई नाराजगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इन दिनों बीना के आगासौद में बनी बीपीसीएल रिफाइनरी विस्तार कार्य किया जा रहा है। इस विस्तार की शुरुआत होते ही रिफाइनरी में कार्य कर रहे ठेकेदारों ने रिफाइनरी के आसपास दर्जनों ग्रामों में अवैध खनन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ठेकेदार बड़ी-बड़ी मशीन लगाकर निजी एवं शासकीय भूमि पर मोरम व मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं। जहां एक और शासन के लिए लाखों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बनी प्रधानमंत्री सड़कें भी भारी वाहनों के चलते पूरी तरह से बर्बाद हो गई। जबकि पूर्व में ग्राम पंचायत हड़कल सहित अन्य सरपंचों के द्वारा अवैध खनन की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन खनिज विभाग से लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तमाशबीन बने हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं बीना आए सागर कलेक्टर संदीप जी आर से विधायक निर्मला सप्रे के द्वारा अवैध खनन को लेकर शिकायत की गई थी तथा अवैध खनन पर कार्रवाई के लिए पत्र भी दिया गया था, लेकिन अब तक कुछ भी कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि आधा दर्जन से ज्यादा जगह यह अवैध खनन जारी है। इन स्थानों पर पोकलेन मशीन के द्वारा बेखौफ होकर खुदाई की जा रही है। जिसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन तक को नहीं है। वहीं मामले में बीना विधायक द्वारा शिकायत करने के बाद कार्रवाई नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग कह रहे है कि जब अधिकारी विधायक की भी नहीं सुन रहे तो फिर क्या होगा।
विज्ञापन
