फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   wife created a ruckus when the husband had an affair with another woman In Rewa

रीवा में हाई वोल्टेज ड्रामा: अवैध संबंध को लेकर पत्नी ने कर दी पति के प्रेमिका की पिटाई, पुलिस पहुंची

Fri, 08 Aug 2025 12:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 08 Aug 2025 12:43 PM IST
सार

Bihar: पत्नी का कहना है कि लंबे समय से उनके परिवार को तोड़ने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन सामाजिक और राजनीतिक दबाव के कारण कोई खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं करता था। मौके पर मौजूद बेटे ने भी पिता के इस संबंध की पुष्टि की।

विज्ञापन
wife created a ruckus when the husband had an affair with another woman In Rewa
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित एक आवासीय कॉलोनी में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। बताया गया कि पत्नी अपने बेटे के साथ अचानक मौके पर पहुंची, जिसके बाद पति वहां से भाग निकला। इसके बाद पत्नी ने उक्त महिला की पिटाई कर दी और कॉलोनी में हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन

घटना के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और मौके पर गहमागहमी का माहौल बन गया। पत्नी का आरोप है कि उसके पति का उक्त महिला के साथ लंबे समय से अवैध संबंध है। हैरानी की बात यह है कि महिला का एक बेटा है और आरोपी पति का भी एक बेटा है।

विज्ञापन

पत्नी का कहना है कि लंबे समय से उनके परिवार को तोड़ने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन सामाजिक और राजनीतिक दबाव के कारण कोई खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं करता था। मौके पर मौजूद बेटे ने भी पिता के इस संबंध की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  विंध्य की बेटी ने बढ़ाया भारत का मान: यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी की फतह, लहराया देश का तिरंगा

सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस के पास कुछ वीडियो फुटेज और शिकायत प्राप्त हुई है। सीएसपी रीवा ने बताया कि बयान और साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है और कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से कॉलोनी में सनसनी फैल गई है और लोगों के बीच चर्चा है कि क्या प्रभावशाली रसूख इस मामले की जांच को प्रभावित करेगा या सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed