फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   satna Sub-engineer caught taking Rs 11,000 in Rewa, had asked for bribe in exchange for evaluating the work

Lokayukta Trap: रीवा में 11 हजार रुपये लेते पकड़ाया उपयंत्री, काम का मूल्यांकन करने के बदले मांगी थी रिश्वत

Thu, 06 Jun 2024 05:26 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 05:26 PM IST
सार

सतना नगर पालिका के उपयंत्री रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उसने काम का मूल्यांकन करने के बदले रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन
satna Sub-engineer caught taking Rs 11,000 in Rewa, had asked for bribe in exchange for evaluating the work
रीवा में उपयंत्री को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा में लोकायुक्त ने उपयंत्री को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसने नाली ढंकने का काम का मूल्यांकन करने के ऐवज में रिश्वत मांगी थी। वह 11 हजार रुपये लेते दबोचा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सतना के रघुराज नगर में रहने वाले इमाम पिता स्वर्गीय शेर खान ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। उसने बताया था कि नगर पालिका निगम में प्रिकास्ट कार्य (नाली ढंकने का कार्य) किया था। काम का मूल्यांकन कराने के लिए वह नगर पालिका निगम सतना के जोनल अधिकारी जोन क्रमांक -2 के उपयंत्री राजेश गुप्ता के पास गया था। इस काम के बदले राजेश गुप्ता 33 हजार रुपये मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने 22 हजार रुपये आरोपी को दे भी दिए पर वो काम नहीं कर रहा था। आखिरकार उसने लोकायुक्त रीवा को इसकी शिकायत कर दी। 
विज्ञापन


लोकायुक्त टीम ने शिकायत की पड़ताल के बाद ट्रैप तैयार किया। योजना बनाकर शिकायतकर्ता को आरोपी के पास भेजा गया। आरोपी राजेश गुप्ता के कार्यालयीन कक्ष में जैसे ही शिकायतकर्ता ने 11,000 रुपये रिश्वत दी, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed