फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa: Woman Sarpanch reached SP office and says she will commit suicide in front of CM House in Bhopal

आंखें खोलो सरकार: 'सचिव हड़प गया सरकारी राशि'; आदिवासी महिला सरपंच CM हाउस के बाहर देगी जान, निराशा में कहा

Tue, 27 Feb 2024 11:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 27 Feb 2024 11:58 PM IST
सार

Rewa Hindi News: एसपी कर्यालय पहुंची आदिवासी महिला सरपंच अरुण कुमारी ने बताया कि वह इस मामले की शिकायत जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर से तकरीबन 20 बार कर चुकी हैं। लेकिन उनकी सुनवाई आज तक नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Rewa: Woman Sarpanch reached SP office and says she will commit suicide in front of CM House in Bhopal
पीड़ित आदिवासी सरपंच अरुण कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा से पंचायत सचिव के द्वारा आदीवासी महिला सरपंच को प्रताड़ित किए जाने का एक मामला सामने आया है। पीड़िता मंगलवार को अपने पति के साथ एसपी कर्यालय पहुंची।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि उसे सरपंच बने तकरीबन 20 महीने हो गए हैं। सचिव ने बिना कार्य कराए ही सरकारी राशि हजम कर ली तौर तकरीबन 50 लाख से ज्यादा का घोटाला कर दिया। पंचायत सचिव सरपंच को कार्य नहीं करने देता और पंचायत में जाने से रोकता है। कई बार शिकायत के बाद भी जब आदिवासी महिला सरपंच को न्याय नहीं मिला तो वह आज पुलिस अधीक्षक कर्यालय पहुंची। पीड़िता का कहना है कि अगर जल्द ही पंचायत सचिव को नहीं हटाया गया तो सात मार्च को वह परिवार के साथ भोपाल जाएगी और सीएम हाउस के सामने आत्मदाह करेगी।
विज्ञापन


पंचायत सीईओ और कलेक्टर से की 20 बार शिकायत
दरअसल, मंगलवार को एसपी कर्यालय पहुंची आदिवासी महिला सरपंच अरुण कुमारी ने बताया कि वह इस मामले की शिकायत जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर से तकरीबन 20 बार कर चुकी हैं। लेकिन उनकी सुनवाई आज तक नहीं हुई। पीड़िता सरपंच का कहना है कि पंचायत सचिव संदीप द्विवेदी आए दिन उन्हें प्रताड़ित करते हैं, आए दिन उनके द्वारा गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी जाते है। पंचायत जाने पर वह उन्हें अंदर नहीं घुसने देते। सचिव कहते हैं कि वह सचिव ही नहीं एक गुंडा भी है, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘...तो CM हाउस के बाहर परिवार समेत कर लेंगे आत्मदाह’
महिला आदीवासी सरपंच का अरुण कुमारी ने बताया कि 2022 में वे सरपंच निर्वाचित हुईं। तब से लेकर आज तक सचिव के द्वारा उन्हें पंचायत में घुसने नहीं दिया गया। वह सचिव आए दिन गाली-गलौच करते हैं और धमकी भी देते हैं, जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आगे कहा कि शिकायत के बाद भी सचिव को नहीं बदला गया। इस वजह से उनके (सचिव के) हौसले काफी बुलंद हैं। वह लगातार उनके साथ अत्याचार कर रहे हैं। इसलिए अब वह भोपाल पहुंचकर सीएम हाउस के सामने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed