फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa Six year old tribal child who went to play in wheat field fell into borewell rescue operation underway

Rewa News: गेहूं के खेत में खेलने गया छह साल का आदिवासी बच्चा बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Fri, 12 Apr 2024 08:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 08:19 PM IST
सार

रीवा के जनेह थाना अंतर्गत मनिका गांव में शुक्रवार शाम चार बजे छह साल का मासूम 60 फीट गहरे बोलबेल में गिर गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बच्चे को निकलवाने के प्रयास में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
Rewa Six year old tribal child who went to play in wheat field fell into borewell rescue operation underway
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां खेत में खेलने गया एक छह वर्षीय मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। हादसे की खबर लगते ही मौके पर रेस्क्यू दल के अलावा पुलिस और प्रशानिक टीम पहुंच चुकी है। रेस्क्यू दल जल्द ही 60 फीट गहरे बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर भेजने के तैयारी कर रहा है, जिसे मासूम को सांस लेने में दिक्कत न आए।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि एसडीआरईएफ की टीम को सूचना दी गई है। मौके पर डॉक्टरों की टीम भी तैनात है। वहीं, दूसरे विकल्प के तौर पर जेसीबी के माध्यम से खुदाई करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे की जल्द ही बच्चे को रेस्क्यू करके बाहर निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




दरअसल, घटना रीवा के जनेह थाना क्षेत्र अंर्तगत मनिका गांव की है। यहां पर रहने वाला छह वर्षीय मासूम मयंक आदिवाशी अन्य बच्चों के साथ दोपहर तीन बजे घर से दूर गेहूं के खेत में गया हुआ था।खेलते-खेलते बच्चा अचानक खेत में खुदे 60 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा।



हादसे की खबर लगते ही परिजन मौके पर दौड़े और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। 60 फीट गहरे बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर डालने की तैयारी की जा रही है। साथ ही SDERF की टीम को सूचना दी गई है, ताकि रेस्क्यू अभियान में तेजी लाई जा सके। इसके आलावा जेसीबी के माध्यम से खुदाई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed