{"_id":"688376499f9326195f0768c1","slug":"rewa-news-handcuffed-criminals-made-reel-in-police-custody-chorhata-police-station-under-question-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa News: पुलिस हिरासत में हथकड़ी पहने अपराधियों ने बनाई रील, चोरहटा थाना सवालों के घेरे में; जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: पुलिस हिरासत में हथकड़ी पहने अपराधियों ने बनाई रील, चोरहटा थाना सवालों के घेरे में; जांच के आदेश
Fri, 25 Jul 2025 05:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 25 Jul 2025 05:49 PM IST
सार
Rewa News: मामले को लेकर रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र से पुलिस की लापरवाही का एक शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस वैन में हथकड़ी लगाए बैठे दो अपराधियों ने गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिससे न केवल पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं बल्कि आमजन में सुरक्षा को लेकर चिंता भी गहराने लगी है।
विज्ञापन
इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो आरोपी हथकड़ी में होने के बावजूद बेहद सहजता से मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए एक फिल्मी गाने पर रील बना रहे हैं। यह पूरा घटनाक्रम उस समय का बताया जा रहा है जब पुलिस वाहन उन्हें कहीं ले जा रही थी। अपराधियों के साथ पुलिसकर्मी भी वाहन में सवार थे, जो इस पूरी हरकत के दौरान मौजूद थे, लेकिन उन्होंने न तो कोई आपत्ति जताई और न ही मोबाइल जब्त किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Shivpuri News: रतनगढ़ माता दर्शन के दौरान हादसा, नदी पार करते वक्त चार श्रद्धालु बहे, एक महिला की मौत
विज्ञापन
नियमों की खुलेआम उड़ाई गई धज्जियां
वीडियो के सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि आरोपी न केवल हिरासत में मोबाइल फोन रखने में सफल रहे, बल्कि उन्होंने पुलिस की आंखों के सामने सोशल मीडिया पर डालने के लिए वीडियो भी शूट कर लिया। पुलिस हिरासत में मोबाइल का होना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर सेंध का संकेत है, जिससे स्पष्ट होता है कि नियमों की अनदेखी अब एक आम चलन बनती जा रही है।
एसपी ने लिया मामले का संज्ञान, जांच के आदेश
घटना का वीडियो सामने आते ही रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने मीडिया को दिए अपने बयान में स्पष्ट किया कि दोषी पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले, पुलिस की साख पर सवाल
यह पहली बार नहीं है जब रीवा में इस तरह की घटना सामने आई हो। इससे पहले भी हत्या के एक आरोपी ने संजय गांधी अस्पताल में भर्ती रहते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाली थी, जिसके बाद पुलिस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब दोबारा ऐसे ही घटनाक्रम ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है।
यह भी पढ़ें- MP Crime: रतलाम में चोरों का आतंक, कांग्रेस नेता की बहनों और RPF एसआई सहित तीन घरों में लाखों की चोरी
सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर पुलिस की आलोचना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि जब अपराधी हथकड़ी में भी रील बना सकते हैं, तो फिर कानून व्यवस्था की उम्मीद कैसे की जाए। कुछ लोग इसे कानून का मजाक बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे रील संस्कृति का खतरनाक चेहरा कह रहे हैं, जो अब अपराधियों में भी गहराई से घुस चुका है।
