फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa News Goat thief caught because of one slipper

Rewa News: एक चप्पल की वजह से पकड़े गए बकरी चोर, लोगों की डर से चढ़ गया पेड़ पर

Sat, 23 Dec 2023 07:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 07:18 PM IST
सार

रीवा जिले में बकरी चोर एक व्यक्ति के घर से बकरी चुरा ले गया। बकरी चुराने के दौरान उसका चप्पल वहीं छूट गया था। वहीं, अगले दिन जब वह वापस चप्पल लेने गया तो लोग उसे पहचान गए और वह लोगों की डर से पेड़ पर चढ़ गया।

विज्ञापन
Rewa News Goat thief caught because of one slipper
पेड़ पर चढ़ा बकरी चोर और श्रंगेश राजपूत (थाना प्रभारी चौराहटा) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा शहर के चौराहटा थाना क्षेत्र में चोरी करने गए चोर की एक अनोखी करतूत सामने आई है। यहां पर स्थित एक गांव में तीन चोर चोरी करने के इरादे से दाखिल हुए और एक घर से तीन बकरियां चोरी करके अपने साथ ले गए। लेकिन चोरी की वारदात के दूसरे ही दिन चोर गांव वालों के हत्थे चढ़ गया। फरियादी ने चोर की पहचान उसकी पहनी हुई चप्पलों से कर ली।

विज्ञापन


फिर क्या था, पिटाई की डर से बकरी चोर बंदर की तरह एक विशाल पेड़ पर चढ़ गया और इधर-उधर मंडराने लगा। घंटों बाद जब घटना की सूचना पुलिस को दी गई, तब पुलिस को देखते ही चोर ने कहा, आप भगवान बनकर आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को पेड़ से नीचे उतारा और उसे अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन


चप्पल से पकड़ा गया बकरी चोर
दरअसल, गुरुवार देर रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी आरोपी चोर गोविंद रजक अपने अन्य दो साथियों के साथ चोरी करने के इरादे से चौराहटा थाना क्षेत्र स्थित अंमबा गांव में दाखिल हुआ और तीनों ने मिलकर एक घर से तीन बकरियां पार कर दी। बकरी चोरी की सूचना तत्काल फरियादी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा, जबकि दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले पर मुख्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चप्पल बदलने फरियादी के घर जा रहा था चोर
बकरी चोरी के घटना को अंजाम देने वाले मुख्य फरार आरोपी गोविंद रजक से एक गलती हो गई और वारदात के दौरान जल्दबाजी में अपनी चप्पल उतारकर फरियादी की चप्पल पहनकर चला गया था। घटना की रात जब आरोपी चोर ने अपनी चप्पल देखी तो वह चप्पल बदली हुई थी। इसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार सुबह चोर उसी चप्पल को पहनकर अपनी चप्पल बदलने वापस अंमबा गांव फरियादी के घर जा रहा था।


आरोपी चोर फरियादी के घर पहुंच पाता, इससे पहले ही रास्ते में चोर का सामना फरियादी से हो गया। फरियादी की नजर जब चोर के पैर में पहनी हुई चप्पल पर पड़ी तो उसने उसे बीच रास्ते में ही रोक लिया और पूछताछ शुरू कर दी। ग्रामीणों ने चोर को घेर लिया, पिटाई की डर से आरोपी बंदर की तरह पास लगे एक विशाल पेड़ पर चढ़ गया, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed