फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa: Congress protest in case of burial of women in Rewa, NCW writes letter to DGP

Rewa: रीवा में महिलाओं को दफनाने के मामले में तीन गिरफ्तार; कांग्रेस का प्रदर्शन, NCW ने डीजीपी को लिखा पत्र

Mon, 22 Jul 2024 08:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 08:30 PM IST
सार

रीवा के मुरम कांड पर कांग्रेस लगातार हमलावर हो रही है। सोमवार को भी रीवा में कलेक्ट्रेट घेरने की कोशिश की गई। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, वाटर कैनन से उन्हें खदेड़ा। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की भी मामले में एंट्री हो गई है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Rewa: Congress protest in case of burial of women in Rewa, NCW writes letter to DGP
महिलाओं पर मुरम गिरी तो लोग बचाने पहुंचे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा में महिलाओं को जिंदा दफन करने वाले मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक तरफ कांग्रेस सरकार पर लगातार निशाना साध रही है, वहीं सोमवार को रीवा में प्रदर्शन किया गया। उन्हें संभालने में प्रशासन के पसीने छूच गए,  वहीं मामले में एनसीडब्ल्यू ने भी डीजीपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


बता दें कि रीवा जिले के हिनौता गांव में निजी जमीन पर रास्ता निकालने के मामले में दो महिलाओं को मुरम में दबा दिया गया था। समय रहते अगर उन्हें नहीं निकाला जाता तो कुछ अप्रिय घटना हो सकती थी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश अब भी जारी है। पीड़ित महिला ममता पांडे की तबीयत भी बिगड़ने की जानकारी सामने आई थी। 
विज्ञापन


 

Rewa: Congress protest in case of burial of women in Rewa, NCW writes letter to DGP
कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी - फोटो : सोशल मीडिया
घटना सामने आते ही कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। महिला सुरक्षा और प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। घटना के विरोध में सोमवार को रीवा कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया। सैकड़ो कांग्रेसी कलेक्ट्रेट घेरने की कोशिश करते रहे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का भी प्रयोग किया। आंसू गैस भी छोड़ी। इसके बाद भी कांग्रेसियों के नहीं मानने पर हल्का बल प्रयोग भी किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौराहे पर नारेबाजी कर दी और मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला फूंका। हालांकि, पुलिस ने जलते हुए पुतले पर पानी डालकर उसे बुझाने की भी कोशिश की।

दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला आयोग ने दो महिलाओं को जिंदा दफनाने की कोशिश वाली मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मामले में विस्तृत रिपोर्ट भेजने के लिए राज्य के डीजीपी को एक पत्र भेजा है और तीन दिनों में एटीआर आने की उम्मीद जताई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed