फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   MP Rewa News: Girlfriend Took Expensive Gifts from Lover and Got Engaged to Ex-Boyfriend

Girlfriend 420: प्रेमी से लिए आईफोन-डायमंड रिंग जैसे महंगे गिफ्ट, फिर पुराने आशिक से सगाई, इश्क में लुटा युवक

Fri, 14 Feb 2025 12:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 14 Feb 2025 12:10 PM IST
सार

Girlfriend 420: प्रेमी को प्यार में मिले धोखे का यह मामला मप्र के रीवा जिले का है। जहां रहने वाले विवेक शुक्ला ने आस्था उर्मलिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। जिसके बाद से आरोपी प्रेमिका फरार बताई जा रही है।

विज्ञापन
MP Rewa News: Girlfriend Took Expensive Gifts from Lover and Got Engaged to Ex-Boyfriend
रीवा में प्रेमिका ने प्रेमी को ठगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेलेंटाइन डे वीक का आज आखिरी दिन है। इस पूरे हफ्ते में प्रेमी प्रमिकाओं ने एक दूसरे से प्यार का इजहार किया, उन्हें गिफ्ट दिए और भविष्य के सुनहरे सपने बुने। लेकिन, यह भी सच है कि हर प्रेम कहानी मुकाम तक पहुंचे यह मुमकिन नहीं है। ऐसी ही धोखे से भरी एक प्रेम कहानी मध्य प्रदेश के रीवा जिले में अधूरी रह गई। साढ़े तीन साल में प्रेमिका पर 80 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी उसने प्रेमी को धोखा देकर अपने पुराने आशिक से सगाई कर ली। जिससे नाराज प्रेमी थाने पहुंच गया, शिकायत पर पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ 420 का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रेमी को प्यार में मिले धोखे की यह कहानी रीवा जिले के आजाद नगर की है। जहां रहने वाले विवेक शुक्ला ने आस्था उर्मलिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में विवेक ने पुलिस को बताया कि करीब साढ़े तीन साल पहले उसकी मुलाकात आस्था से हुई थी। पहले दोनों में दोस्ती हुई, लेकिन यह बात में यह प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे से शादी का वादा किया। 

विज्ञापन

विवेक ने प्रेमिका की हर डिमांड की पूरी
इस दौरान विवेक ने अपनी प्रेमिका पर दिल खोलकर खर्च करना शुरू कर दिया। वह उसकी हर डिमांड पूरी करने लगा। आईफोन, डायमंड रिंग, मंहगे हैंड बैग और घड़ी जो भी उसकी प्रेमिका आस्था ने मांगा विवके ने उसे सब कुछ दिलाया। आस्था ने खुद अपने लिए तो जमकर खरीदारी की ही, साथ ही अपनी बहनों के लिए भी महंगी-महंगी चीजें खरीदीं। जिसका पेमेंट विवके ने ही किया। 

प्रेमी का आरोप है कि आस्था के शादी के झांसे मं फंसकर उसने उसके महंगे होटलों में डिनर कराया, ऑनलाइन शॉपिंग कराई और लाखों रुपये के गिफ्ट दिए। उसका दावा है कि करीब साढ़े तीन साल में उसने आस्था पर 80 लाख रुपये खर्च कर दिए। इसके बाद भी आस्था ने उसे धोखा देकर अपने पुराने प्रेमी के साथ सगाई कर ली।

MP Rewa News: Girlfriend Took Expensive Gifts from Lover and Got Engaged to Ex-Boyfriend
शादी का वादा कर पलट गई प्रेमिका। - फोटो : अमर उजाला

आस्था का राजनीतिक परिवार से ताल्लुक
विवके को आस्था की सगाई की खबर लगी तो वह पुलिस के पास पहुंच गया। उसनके पुलिस के सामने अपनी प्रेमिका आस्था पर शादी का झांसा देने का आरोप लगाया। प्रेमी विवेक की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। उसे यह समझ ही नहीं आया कि किस धारा में केस दर्ज किया जाए। पुलिस ने कानूनी सलाह लेने के बाद प्रेमिका आस्था के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया।प्रेमी विवेक के अनुसार उसकी प्रेमिका आस्था रातनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती है। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ ठगी की है। वहीं, केस दर्ज होने के बाद से आस्था फरार बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed