फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   MP News: The police who went to arrest the robbery gang members were shocked to see the house

MP News: लुटेरी गैंग के सदस्यों को पकड़ने गई पुलिस उनके घर देख चौंकी, लूट की रकम के 25 हजार से करवाते थे पूजा

Mon, 01 Jan 2024 09:55 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 09:55 AM IST
सार

लूट के शातिर लुटेरे ने पुलिस के सामने चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। गिरोह के आलीशान घर देखकर पुलिस भी चौंक गई। आरोपी लूट की रकम से पूजा भी करवाते थे। 

विज्ञापन
MP News: The police who went to arrest the robbery gang members were shocked to see the house
पुलिस ने गाड़ियों की डिग्गी से रुपए चुराने वाले को गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मऊगंज जिले की पुलिस ने शातिर लुटेरी गैंग के एक मुख्य सदस्य को पकड़ने में सफलता हसिल की है। पूछताछ में शातिर लुटेरे ने पुलिस के सामने चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस जब गिरोह के अन्य सदस्यों के घर पहुंची तो आरोपियों का घर देखकर पुलिस टीम की आंखें खुली की खुली रह गईं।
विज्ञापन


घटना मऊगंज जिले की है। चौहना गांव निवासी रमेश कुमार सोनी अपनी बेटी के उपचार के लिए मऊगंज स्थित एक्सिस बैंक से 6 लाख रुपए निकालकर अपनी मोटरसाइकिल के डिग्गी में रखे और अपने घर की तरफ जाने लगे। रमेश सोनी जैसे ही मऊगंज स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप पहुंचे तो मेडिकल स्टोर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर दवा लेने चले गए लेकिन उनकी नजर अपनी बाइक के डिग्गी की तरफ ही थी। बदमाश मोटर साइकल में लगी डिग्गी को तोड़ने का प्रयास कर ही रहा था कि रमेश कुमार सोनी ने दौड़कर बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान बदमाश ने उन पर हमला कर दिया और मौके से भागने लगा। तभी वहां पर मौजूद भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया। इसी दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख आरोपी पैसे लेकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने शातिर लुटेरे को पकड़ लिया उसके पास से 6 लाख रुपए से भरा बैग बरामद किया और उसे मऊगंज थाने ले आई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शातिर लुटेरे के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया और उससे पूछताछ शूरु की पुलिस ने आरोपी के पास से डिग्गी तोड़ने वाले औजार और चाबी भी बरामद की है।
विज्ञापन


गैंग ने 6 माह पूर्व रिटायर्ड आर्मी के जवान को बनाया था अपना निशाना 
पूछताछ में आरोपी ने कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी के गैंग में 5 से 6 सदस्य काम करते हैं। लुटेरी गैंग बैंक से पैसा निकालने वाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे। इससे पहले चार माह पूर्व अगस्त माह के दौरान भी शातिर लुटेरी गैंग ने आर्मी से रिटायर्ड हुए एक जवान को अपना निशाना बनाया था। गैंग ने स्टेट बैंक के बाहर खड़ी रिटायर्ड आर्मी के जवान की मोटर साइकल की डिग्गी से 4 लाख रुपय लूटे थे। पुलिस ने इस मामले पर भी अपराध पंजीबद्ध कर बदमाशों की तलाश शुरू की थी, लेकिन इनका सुराग नहीं लग पाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य आरोपीयों को पकड़ने गई पुलिस हुई हैरान
गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर जब पुलिस टीम ने अन्य बदमाशों की तलाश करनी शूरू की और एक एक कर उनके घर पहुंची। आरोपियों का आलिशान घर देखकर पुलिस की टीम भी दंग रह गई। लुटेरी गैंग के सभी सदस्यों का घर तीन मंजिला इमारत थी। बताया यह जा रहा है कि आरोपी काफी लंबे समय से इस तरह की वारदातों में संलिप्त थे। हालांकि आरोपी फरार थे तो पुलिस उन्हें पकड़ नहीं सकी। 


लूटी गई रकम से 25 हजार की करवाते थी पूजापाठ
जानकारी के मुताबिक इस शातिर गैंग की एक बड़ी खासियत और है। गैंग के सदस्य लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लूटी गई रकम से 25 हजार की राशि अलग कर लेते थे। इसके बाद इसी 25 हजार रुपए से वे पूजा पाठ करवाते थे। हलाकि इस सब के पीछे शातिर लुटेरी गैंग का मकसद क्या है इस बारे में अभी पता नही चल सका है। मऊगंज पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि पकड़े गए लुटेरी गैंग के मुख्य सरगना से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed