फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   MP News: Prayagraj Mahakumbh traffic increases at MP-UP border on weekend Rewa News In Hindi

Maha Kumbh Traffic: महाकुंभ में जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ी, चाकघाट सीमा से हर घंटे गुजर रहे 1000 वाहन

Sun, 16 Feb 2025 03:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 16 Feb 2025 03:51 PM IST
सार

Maha Kumbh Traffic: रीवा रेंज के प्रभारी महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या पर प्रयागराज जाने वाले वाहनों की संख्या में पिछले 24 घंटे में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही प्रयागराज से लौटकर आनों वालों की बड़ी संख्या भी बड़ी है।

विज्ञापन
MP News: Prayagraj Mahakumbh traffic increases at MP-UP border on weekend Rewa News In Hindi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज की सीमा से लगे मध्य प्रदेश के रीवा जिले में महाकुंभ जाने वाले वाहनों की संख्या पिछले 24 घंटों में बढ़ गई है। जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है। अधिकारियों के अनुसार चाकघाट सीमा से हर घंटे लगभग 1,000 वाहन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की ओर जा रहे हैं, करीब 800 वाहन इस अवधि में वहां से लौट रहे हैं। बता दें कि प्रयागराज रीवा जिले के चाकघाट सीमा से लगभग 45 किमी दूर है। प्रयागराज में महाकुंभ के लिए पहली पार्किंग उत्तर प्रदेश में चाकघाट सीमा से सिर्फ छह किलोमीटर दूर स्थापित की गई है।  

विज्ञापन


रीवा रेंज के प्रभारी महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या पर प्रयागराज जाने वाले वाहनों की संख्या में पिछले 24 घंटे में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही प्रयागराज से लौटकर आनों वालों की बड़ी संख्या भी बड़ी है। इससे सड़क मार्ग पर दवाब बढ़ गया। फिलहाल, हम बेला, गंगेव और चाकघाट होल्डिंग प्वाइंट पर वाहनों को नहीं रोक रहे हैं। लेकिन, हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन


पुलिस उपमंडल अधिकारी उदित मिश्रा ने कहा कि स्थिति ट्रैफिक जाम जैसी नहीं है। लेकिन, सप्ताह के आखिरी दिन होने के कारण शनिवार से महाकुंभ में जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ गई है। प्रशासन ने सहायता केंद्र सुविधाओं को बढ़ाने के अलावा 'होल्डिंग क्षेत्रों' में व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि इसी तरह के होल्डिंग क्षेत्र एमपी के मैहर, कटनी और सतना जिलों में भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मेला क्षेत्र और प्रयागराज शहर को 'नो-व्हीकल जोन' घोषित किए जाने के कारण सीमा पर यातायात बढ़ गया है। इस महीने की शुरुआत में महाकुंभ मेले की ओर जाने वाले वाहनों के कारण दोनों राज्यों की सीमा पर कटनी से 250 किलोमीटर लंबे मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया था। महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी को समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed