फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   a brother killed a young man by slitting his throat for molesting his sister In Rewa

Rewa News: बहन को छेड़ा तो प्राइवेट पार्ट काटकर की हत्या, आठ माह बाद हुआ मामले का खुलासा

Thu, 02 Jan 2025 01:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 02 Jan 2025 01:15 PM IST
सार

Rewa News: रीवा में एक भाई ने बहन से हुए छेड़छाड़ का बदला भुनाने के लिए खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया और छेड़छाड़ करने वाले शख्स के प्राइवेट पार्ट काट दिए और चाकू से गला काटकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।  
 

विज्ञापन
a brother killed a young man by slitting his throat for molesting his sister In Rewa
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल को खैरा बस्ती के हीरालाल कोल का शव सांची पार्लर के पास सड़क किनारे मिला था। हत्यारे ने बड़ी बेरहमी से हीरालाल कोल को मारा था। पोस्टमार्टम में पता चला कि हत्यारे ने हीरालाल कोल का ना केवल गला रेता था, बल्कि प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया था।

विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात हत्यारे पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। 8 माह बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 19 साल के कृष्णा उर्फ छोटू विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसके बाद आखिरकार कृष्णा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कृष्णा ने पुलिस को बताया कि हीरालाल कोल उसके साथ प्लंबर का काम करता था।
विज्ञापन


एक दिन उसकी बहन उससे मिलने आई तो हीरालाल कोल ने उससे छेड़छाड़ की। इसके बाद से उसने हीरालाल की हत्या करने की सोच ली। 20 अप्रैल को कृष्णा ने हीरालाल कोल को शराब पिलाई और जब वह नशे में डूब गया तो चाकू मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद उसके प्राइवेट पार्ट भी काट दिए थे। पुलिस ने बताया कि हीरालाल कोल कृष्णा का हेल्पर था। काम के साथ एक साथ बैठकर दोनों शराब पीते थे। बहन से छेड़छाड़ होने पर कृष्णा उससे रंजिश करने लगा और उसी के चलते उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद से पुलिस लगातार सुराग जुटा रही थी। मुखबिर से 8 माह बाद आरोपी का राज पता लगा और आरोपी पुलिस के चंगुल में फंस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed