फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   pregnant women died in Bhind husband accused hospital administration of not giving treatment

MP News: लोडिंग वाहन में गर्भवती को अस्पताल लेकर पहुंचा विकलांग पति, इलाज के बजाय कुर्सी पर बिठाए रखा, मौत

Sat, 23 Jul 2022 10:14 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 23 Jul 2022 10:14 AM IST
सार

दबंगों की दबंगई और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से भिंड में एक गर्भवती महिला की जान चल गई। गांव से दबंगों ने एंबुलेंस को लौटा दिया, जिसके बाद मजबूर पति लोडिंग वाहन में महिला को लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन वहां भी समय पर इलाज नहीं मिल सका।

विज्ञापन
pregnant women died in Bhind husband accused hospital administration of not giving treatment
भिंड में प्रसुता की मौत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भिंड में दबंगों की दबंगई और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से एक गर्भवती की मौत हो गई। पहले तो दबंगों ने एंबुलेंस लौटा दिया। विकलांग पति गर्भवती पत्नी को लोडिंग वाहन में अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन वहां भी समय पर इलाज नहीं मिला। जिसके बाद महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


निसार गांव में रहने वाली रेखा राठौड़ सात महीने की गर्भवती थी। महिला चार दिन पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से अपने घर भिंड के निसार गांव में आई थी। रात को प्रसूता के प्रसव पीड़ा हुई। इस पर प्रसूता के पति सावली राठौड़ ने जननी एक्सप्रेस को फोन लगाया। परिजनों का आरोप है कि जननी एक्सप्रेस गांव में आई लेकिन दबंगों वाहन को वापस लौटा दिया। इस पर बेबस पति लोडिंग वाहन में प्रसूता को लेकर निसार गांव से लहार पहुंचा।

विज्ञापन


दूसरी ओर समय पर लहार अस्पताल न पहुंचने पर रास्ते में महिला ने लोडिंग वाहन में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया। जबकि दूसरे बच्चे को जन्म के लिए प्रसूता प्रसव पीड़ा से कराहती रही। जैसे-तैसे विकलांग पति प्रसुता को लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन यहां भी समय पर उसे इलाज नहीं मिला। पति का आरोप है कि डिलेवरी रूम में मौजूद स्टाफ ने प्रसूता को इलाज करने के बजाय कुर्सी पर बिठा दिया। करीब 30 मिनट तक वो कुर्सी पर बैठी रही। महिला को लगातार ब्लीडिंग होती रही। उचित देखभाल के अभाव में प्रसूता ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसुता गृह में मौजूद स्टाफ के साथ परिजनों की बहस भी हुई। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी यूपीएस कुशवाह ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। दूसरी ओर दबंगों का कहना है कि गांव में खराब रास्ता होने के कारण जननी एक्सप्रेस वापस लौटाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed