फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ndore: Pattas of government population issued illegally, two sarpanch arrested

इंदौर: अवैध रूप से जारी कर दिए शासकीय आबादी के पट्टे, दो सरपंच गिरफ्तार

Sat, 27 Nov 2021 12:00 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 27 Nov 2021 12:00 PM IST
सार

शासकीय भूमि के अवैध पट्टे जारी करने के मामले में दो सरपंचों को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंचों ने अवैध रूप से शासकीय आबादी की भूमि के पट्टे अवैध हितग्राहियों को जारी किए थे।

विज्ञापन
ndore: Pattas of government population issued illegally, two sarpanch arrested
आरोपी सरपंच अशोक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 शासकीय भूमि के अवैध पट्टे जारी करने के मामले में दो सरपंचों को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंचों ने अवैध रूप से शासकीय आबादी की भूमि के पट्टे अवैध हितग्राहियों को जारी किए थे। 
विज्ञापन

दरअसल इंदौर में भूमाफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कई भूमाफियाओं के खिलाफ शहर के अलग अलग थानों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया तो कुछ प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही फरार हैं। इसके चलते पुलिस अफसरों ने अधीनस्थ अमले को गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए। इस तारतम्य में तेजाजी नगर पुलिस थाने में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला कुछ यूं है कि 8 अक्टूबर 2021 को राऊ तहसीलदार ने  जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसमें उल्लेख किया कि ग्राम माचला तहसील राऊ जिला इंदौर के खसरा नंबर 121/1/1 रकबा 11.135 हेक्टेयर की शासकीय आबादी की भूमि पर आरोपी सरपंच अनिल पिता रामकिशन चंदेल व अशोक पिता नेहरुलाल बामनिया निवासी ग्राम माचला इंदौर ने धोखाधड़ी करते हुए अवैध रुप से प्रवंचना कर व भूमि आवंटन कर शासन एवं अवैध आवंटनग्रहिताओं से छल करते हुए धनराशियां प्राप्त की।  तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर थाना तेजाजी नगर में आरोपी पूर्व सरपंच अशोक बामनिया व अनिल चंदेल के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे।  पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी।  गत दिनों पुलिस ने आरोपी अनिल चंदेल व अशोक  बामनिया को  गिरफ्तार किया। आरोपियों से प्रकरण से संबंधित दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed