फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Women reached to the MLA with the complaint of prohibition, BJP leader said - I myself am a contractor

MP News: विधायक के पास शराबबंदी की फरियाद लेकर पहुंची महिलाएं, भाजपा नेता बोले- मैं खुद ठेकेदार, कैसे बंद करुं

Tue, 04 Apr 2023 01:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 01:26 PM IST
सार

जौरा विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ महिलाओं से बात करते हुए खुद को शराब ठेकेदार बता रहे हैं और गांव में शराबबंदी न करा पाने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
Women reached to the MLA with the complaint of prohibition, BJP leader said - I myself am a contractor
जौरा विधायक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भले ही खुले मंच से अहाते बंद कर अवैध शराब पर पूर्णविराम लगाने की घोषणा कर रहे हों, लेकिन उनके ही बीजेपी विधायक धड़ल्ले से गांवों में अवैध शराब बिकवा कर उनकी घोषणाओं पर पानी फेर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जौरा विधानसभा से बीजेपी विधायक सूबेदार सिंह रजौधा स्वयं अपने-आपको शराब ठेकेदार बताते हुए महिलाओं को अपनी मजबूरी बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि संकरा गांव की महिलाएं शराब बंदी की फरियाफ लेकर विधायक के पास गई थी। तब भाजपा नेता ने खुद को ठेकेदार बताते हुए गांव में शराबबंदी कराने पर लाचारी व्यक्त की।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जौरा से बीजेपी विधायक सूबेदार सिंह रजौधा कुछ महिलाओं से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिलाएं अपने-आपको सांकरा गांव की बता रही हैं। वीडियो में महिलाएं विधायक से कह रही है कि, उनके गांव में कुछ लोग धड़ल्ले से अवैध शराब बेच रहे हैं, इसलिए इसको बंद करवाया जाए। वीडियो में विधायक बोल रहे है कि में स्वयं शराब ठेकेदार हूं, कैसे बंद करवाऊ। महिलाओं ने विधायक से कहा कि, शराब पीने के बाद लोग उनके घरों में गिलास फेंकते हैं, साथ ही महिलाओं को छेड़ते हैं, तो विधायक ने अपने ठेकेदार होने की मजबूरी बता दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस ने उठाए सवाल
बता दें बीजेपी विधायक सुबेदार सिंह राजौधा मुरैना जिले की जौरा विधानसभा से विधायक हैं और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल होने के बाद अब कांग्रेस लगातार सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पी सिंह का कहना है कि इस वीडियो की यह सच्चाई है कि इस समय पूरा प्रदेश शिवराज सरकार ने शराब में डुबो दिया है। हालात ये हैं कि शहर, गांव के अंदर गलियों में शराब की तस्करी हो रही है और बेची जा रही है। जिस तरीके से इस वीडियो में बीजेपी विधायक खुद को शराब ठेकेदार बता रहे हैं, इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि माफिया कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed