फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Rajasthan woman gangraped in Madhya Pradesh Morena

Crime: राजस्थान की महिला के साथ मध्यप्रदेश में गैंगरेप, पीड़िता तांत्रिक के पास झाड़-फूंक करवाने गई थी

Wed, 16 Nov 2022 04:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Nov 2022 04:20 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला राजस्थान की रहने वाली है, जो पेट दर्द का इलाज करवाने मुरैना जिले में आई थी।

विज्ञापन
Rajasthan woman gangraped in Madhya Pradesh Morena
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरैना जिले में झाड़-फूंक के बहाने एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला राजस्थान में जयपुर जिले की रहने वाली है। वह पेट दर्द का इलाज करवाने के लिए महिला तांत्रिक के पास आई थी। वहां पर मौजूद तीन लोगों ने खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद तीनों महिला को खेत में ही छोड़कर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया, वह जयपुर की रहने वाली है और उसके पेट में दर्द होता था। वह कप्तानी भट्टू नामक एक महिला को जानती थी, जो कि झाड़-फूंक करके इलाज करती है। जब उसने इस झाड़-फूंक वाली महिला से फोन पर बात की तो उसने इलाज के लिए मुरैना आने को कहा। उसके बाद पीड़ित महिला बताए गए ठिकाने पर कैलारस तहसील के चौराहे पर पहुंची। जहां पर पहले से ही झाड़-फूंक वाली महिला और उसका बेटा वहां मौजूद थे। पीड़ित महिला को उसने घर पर चलने के लिए कहा और अपनी बेटे जाकिर की बाइक पर बैठा दिया। आरोपी जाकिर घर की बजाए उसे खेत की ओर ले गया, जहां पर पहले से दो अन्य व्यक्ति मौजूद थे। उसके बाद महिला के साथ तीनों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया, घटना को अंजाम देने के बाद उसे बेहोशी अवस्था में आरोपी खेत में ही छोड़कर भाग गए। जब उसे होश आया तो वह अकेली रात 9 बजे कैलारस थाना में पहुंची, जहां उसकी फरियाद नहीं सुनी गई तो वह सुबह एसपी कार्यालय पहुंची। जहां पर फूट-फूटकर महिला ने अधिकारियों को आपबीती बताई और उसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरराय सिंह नरवरिया का कहना है, यह मामला गंभीर है और महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed