फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Panic of dreaded dacoit Gudda Gurjar of Chambal encroachment on forest land in Morena

Morena: चंबल के इनामी खूंखार डकैत गुड्डा गुर्जर की दहशत, रिश्तेदारों की मदद से वन भूमि पर अतिक्रमण कर रहा

Wed, 19 Oct 2022 03:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Oct 2022 03:56 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के चंबल एरिया में एक बार फिर डकैत गुड्डा गुर्जर की दहशत देखने को मिल रही है। गुड्डा गुर्जर ने अपने रिश्तेदारों की मदद से वन भूमि की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Panic of dreaded dacoit Gudda Gurjar of Chambal encroachment on forest land in Morena
ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले में लंबे समय के बाद एक बार फिर चंबल घाटी में डकैत गिरोह सिर उठाने लगे हैं। इस बार डकैत गिरोह की ओर से किसी का अपहरण, लूट या डकैती की घटना सामने नहीं आई है, बल्कि अपने पेशे से हटकर एक नए तरह के अपराध को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि चंबल के इनामी खूंखार डकैत गुड्डा गुर्जर ने अपने रिश्तेदारों की मदद से वन भूमि की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। डकैत गिरोह की करतूत से ग्रामीण दहशत में हैं। मामला निरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चाचुल गांव का है। ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर एकजुट होकर मुरैना एसपी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने इनामी डकैत और उसके रिश्तेदारों से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुरैना जिले के निरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चाचुल गांव से करीब 50 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मुरैना एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने एसपी आशुतोष बागरी को अपनी फरियाद सुनाते हुए एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर ने अपने आतंक के बल पर रिश्तेदारों की मदद से गांव से सटी वन भूमि की सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि यह जमीन गांव से सटी होने की वजह से उनके मवेशियों को निकलना रहता है। वे जब भी उस जमीन से होकर अपने मवेशी लेकर निकलते हैं, डकैत गुड्डा गुर्जर के रिश्तेदार पप्पू गुर्जर, मातादीन गुर्जर और ममता लाठियां लेकर आ जाते हैं। हमेशा झगड़ा करने पर आमादा रहते हैं। कई बार उन्होंने डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह को बुलवाकर उससे गालियां भी दिलवाई है। ग्रामीणों ने एसपी को बताया, डकैत और उसके रिश्तेदारों ने गांव में आतंक मचा रखा है। उसके आतंक की वजह से पूरे गांव के लोग दहशत में हैं। इसलिए डकैत गिरोह और उसके रिश्तेदारों से उनकी सुरक्षा की जाए। एसपी ने उनको सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed