फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP News: When the minor girlfriend did not get married, she was shot dead, then committed suicide

MP News: नाबालिग प्रेमिका से शादी नहीं हुई तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी, फिर कर ली आत्महत्या

Sat, 13 May 2023 01:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 13 May 2023 01:29 PM IST
सार

मुरैना में प्रेमिका की मां शादी को राजी नहीं थी। प्रेमी ने गुस्से में आकर प्रेमिका को गोली मार दी। फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
 

विज्ञापन
MP News: When the minor girlfriend did not get married, she was shot dead, then committed suicide
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना में नाबालिग प्रेमिका से शादी नहीं हो सकी तो प्रेमी ने कट्टे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। थोड़ी दूर जाकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला मुरैना की तहसील जोरा का है। 

विज्ञापन

        
पुलिस के मुताबिक सोनिया, उम्र-16 वर्ष और विजय प्रजापति नाम के युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिता की मौत के बाद से ही सोनिया मंगलसूत्र बनाने के काम में मां का हाथ बंटाती थी। सोनिया और विजय शादी करना चाहते थे। पिछले दिनों विजय को एक लड़की से शादी का प्रस्ताव मिला था। इस पर विजय ने सोनिया के अलावा किसी और से शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। तब विजय की मां सोनिया की मां के पास विवाह प्रस्ताव लेकर गई थी। हालांकि, सोनिया की मां इस शादी के लिए राजी नहीं हुई। 
विज्ञापन


इसके बाद विजय ने हनुमान चौराहे के पास सोनिया को मिलने के लिए बुलाया। दोनों के बीच वहां कुछ बहस हो गई। विजय ने जेब से कट्टा निकाला और सोनिया को गोली मार दी। कुछ दूर जाकर उसने खुद भी अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन



  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed